देश-दुनियामध्यप्रदेश

छात्रों की लड़ाई, मारपीट, सिर फोड़ा, फायरिंग की

छात्रों की लड़ाई। किलागेट थाना क्षेत्र की हद में स्थित गंज में आधी रात को जमकर फायरिंंग हुई। अभिषेक तोमर व उसके साथियों ने जो सामने आया उसकी मारपीट की। मारपीट में राजेश चंदेल का सिर फुट गया। विवाद का कारण घायल के बेटे शिवांक के दोस्तों से आरोपित के पुत्र से कोचिंग में विवाद हो गया था। पुलिस ने सुमन चंदेल की रिपोर्ट पर हमलावरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

गंज निवासी सुमन चंदेल का पुत्र कोचिंग पढ़ता है। कोचिंग पर पुत्र व उसके दोस्तों का अभिषेक तोमर के पुत्र से विवाद हो गया। इसी विवाद के बाद अभिषेक अाधा दर्जन साथियों के गंज पहुंच गया। जिन छात्रों से विवाद हुआ वह तो नहीं मिले। हमलावरों ने फरियादियां के घर पर हमला बोल दिया। हमले राजेश चंदेल का सिर फुट गया। हंगामा होने पर पड़ोसी जमा हो गए। आरोपितों ने दहशत फैलाने के इरादे से फायरिंग कर दी। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि हमलावरों ने आधा दर्जन से अधिक फायर किए। गंज में फायरिंग होने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। आधी रात को गोलियां चलाकर फरार हुए हमलावरों की पुलिस तलाश कर रही है।

हास्पिटल के सामने कार की तोडफोड़

भाऊ साहब इंक्लेब निवासी बालेंद्र पुत्र हरिओम व्यास का गुरुवार की रात को संजय बघेल व एक अन्य साथी से विवाद हो गया। आरोपितों ने फरियादी की मारपीट कर कार के कांच फोड़ दिए। गोला का मंदिर थाना पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मारपीट व तोड़फोड़ का मामला दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button