अपराधछत्तीसगढ़दुर्ग

खाता खुलवाने के नाम पर बीस लाख की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पकड़ने में दुर्ग पुलिस को मिली सफलता….

दुर्ग। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी टी.राजेश्वर राव पिता टी. सिम्माधरे उम्र 27 वर्ष साकिन वार्ड न0 19 कैम्प-1 वृंदा नगर सुपेला भिलाई ने दिनंाक 01.02.2025 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि एम हर्षवर्धन रेड्डी द्वारा प्रार्थी का ऑनलाईन ट्रेडिंग के नाम पर मुनाफा मिलेगा।

बोलकर prop trede account में प्रार्थी का अंकाउट खुलवाने के नाम पर अलग अलग किस्तो में 20 लाख रूप्ये प्रार्थी से ले लिया और prop trede account एकाउण्ट नही खुलवाया प्रार्थी के द्वारा अपने दिये गये रकम वापस मांगने पर टाल मटोल कर रहा है और कुछ दिनो बाद अपने मोबाईल को बंद कर दिया है कि रिपोर्ट पर थाना वैशाली नगर में अप0क्र0-27/2025 धारा 420 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुये जितेन्द्र शुक्ला पुलिस अधीक्षक दुर्ग, सुखनंदन राठौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, सत्यप्रकाश तिवारी नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर के निर्देशन में उनि0 अमित कुमार अंदानी द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी की जा रही थी कि आरोपी के तिरूपुर जेल तामिलनाडु किसी अन्य मामले में निरूद्ध होने तथा वहॉ आरोपी एम हर्षवर्धन द्वारा जमानत हेतु।

हाईकोर्ट में आवेदन लगाये जाने की सूचना प्राप्त होने पर माननीय हाईकोर्ट से आरेापी को जमानत मिलने की पूर्ण संभावना को देखते हुये तत्काल न्यायालय श्रीमती पायल टोपनो प्रथम न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस के सहयोग में तत्परता दिखाते हुये आरोपी का प्रोडक्शन जारी किया गया।

जिसके उपरांत पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी हेतु तिरूपुर सिटी तामिलनाडु रवाना हुई। आरोपी एम हर्षवर्धन द्वारा तिरूपुर सिटी में भी prop trede account एकाउण्ट खुलवाने के नाम पर 55 लाख तथा विजयवाड़ा आन्ध्राप्रदेश में 60 करोड़ 30 लाख की धोखाधड़ी किया था।

पुलिस टीम तिरूपुर सिटी तामिलनाडु पहुॅचकर आरेापी एम हर्षवर्धन पिता वेंकेट रेड्डी उम्र 32 वर्ष साकिन मेरेडडी पल्ली रोड़ 1 नये बस स्टाप के पास आंध्रप्रदेश गोरान्तला अनंतपुर को गिरफ्तार का माननीय न्यायालय तिरूपुर सिटी से ट्रांजिस्ट रिमाण्ड लेकर भिलाई लाया गया जिसके उपरांत माननीय न्यायालय श्रीमती पायल टोपनो जेएमएफसी न्यायालय दुर्ग से आरोपी एम हर्षवर्धन का पुलिस रिमाण्ड हासिल कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button