देश

Breaking News : दिल्ली में आज से भाजपा राज, सीएम रेखा गुप्ता व 6 मंत्रियों ने ली शपथ….

नईदिल्ली। दिल्ली में गुरुवार से भाजपा राज शुरू हो गया है। दिल्ली में रेखा गुप्ता ने गुरुवार को सीएम पद की शपथ ली। सीएम रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ दिल्ली सरकार के 6 मंत्रियों ने भी शपथ लिया। प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, पंकज सिंह, मनजिंदर सिरसा, कपिल मिश्रा व रविंद्र इंद्राज ने मंत्री पद की शपथ ली। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सीएम रेखा गुप्ता व सभी मंत्रियों को पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई।

इससे पहले भाजपा हाईकमान ने ओपी धनखड़ और रविशंकर प्रसाद को दिल्ली में विधायक दल का नेता चुनने पर्यवेक्षक बनाया। बुधवार को इनकी मौजूदगी में विधायकों की राय जानी गई। इसमें रेखा गुप्ता के नाम पर सर्वसम्मति बनी। बुधवार रात भाजपा विधायक दल की नेता रेखा गुप्ता दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात करके दिल्ली में सरकार बनाने के लिए दावा पेश किया। उपराज्यपाल को उन विधायकों की सूची भी सौंपी गई। गुरुवार को दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता के साथ सभी 6 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण किया।

इन मंत्रियों ने ली शपथ

प्रवेश वर्मा : सीएम की रेस में रहने वाले नई दिल्ली से विधायक चुने गए प्रवेश वर्मा को भी दिल्ली की नई कैबिनेट में शामिल किया गया है। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा सीएम की रेस में सबसे आगे थे।
आशीष सूद : रेखा गुप्ता के साथ आशीष सूद भी आज मंत्री पद की शपथ लेंगे। आशीष सूद जनकपुरी से चुनाव जीते हैं। वे पहली बार विधायक बने हैं। इससे पहले आशीष पार्षद रहे हैं। वे भाजपा के गोवा व जम्मू कश्मीर के प्रभारी भी हैं। सूद पंजाबी समाज से आते हैं। प्रदेश भाजपा नेतृत्व भी पंजाबी समाज से ही है।
मनजिंदर सिंह सिरसा : मनजिंदर सिंह सिरसा को भी दिल्ली की नई कैबिनेट में शामिल किया गया है। वह राजौरी गार्डन से विधायक हैं। तीसरी बार विधायक बने सिरसा दिल्ली में भाजपा का सिख चेहरा हैं। साल 2021 में मनजिंदर सिंह सिरसा शिरोमणि अकाली दल से भाजपा में शामिल हुए थे।
रविंद्र इंद्राज : दिल्ली विधानसभा में मंत्री के रूप में रविंद्र इंद्राज ने भी शपथ ली। वे बवाना सीट से पहली बार विधायक बने हैं।
कपिल मिश्रा : कपिल मिश्रा को भी दिल्ली की नई कैबिनेट में शामिल किया गया है। करावल नगर से विधायक कपिल मिश्रा ने मंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने करावल नगर से दूसरी बार जीत हासिल की है। भाजपा से पहले वह आम आदमी पार्टी में भी रह चुके हैं।
पंकज सिंह : विकासपुरी से जीत हासिल करने वाले विधायक पंकज सिंह भी मंत्री बन गए हैं। इन्होंने भी गुरुवार को मंत्रीपद की शपथ ली है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button