छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

सिंटर प्लांट-3 में अंजनाद्री गार्डन का उद्घाटन….

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के सिंटर प्लांट-3 विभाग में रचनात्मकता और सहयोगात्मक प्रवृत्ति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तैयार किए गए रचनात्मक स्थान अंजनाद्री गार्डन का उद्घाटन 29 जनवरी 2025 को तत्कालीन कार्यपालक निदेशक प्रभारी (वर्क्स) अंजनी कुमार द्वारा कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) एस मुखोपाध्याय, कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) ए के चक्रवर्ती, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार, कार्यपालक निदेशक (खदान) बिपिन कुमार गिरी, कार्यपालक निदेशक (प्रचालन) राकेश कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया।

एसपी-3 बिरादरी के सामूहिक प्रयास से विभाग में इस नई सुविधा को विकसित किया गया, जो एकता और सामूहिक दृष्टिकोण का प्रतीक है। अंजनाद्री, 100×30 मीटर में फैला एक विशाल स्थान है, जिसे एक ऐसे स्थान पर बनाया गया था जो लगभग एक दशक से कीचड़ और मलबे से भरा हुआ था।

जगह को साफ करने की चुनौतियों के बावजूद, समर्पित टीमों ने अथक परिश्रम करते हुए इस कठिन कार्य को केवल दो महीने में पूरा कर लिया। अव्यवस्थित जगह से खुले क्षेत्र में तब्दील होना टीमवर्क और संसाधनशीलता के मामले में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

अंजनाद्री को एक रचनात्मक स्थान के रूप में विकसित करने का कार्य मुख्य महाप्रबंधक (सिंटर प्लांट) अनूप दत्ता के मार्गदर्शन में शुरू हुआ। नियमित कर्मचारियों के साथ-साथ ठेका श्रमिकों ने मिलकर विचार-विमर्श कर चरणबद्ध प्रक्रिया के माध्यम से कार्य को पूरा किया।

इस महत्वाकांक्षी पहल का परियोजना प्रबंधन और क्रियान्वयन उप महाप्रबंधक (एसपी-3) एम.यू. राव द्वारा किया गया, जिसमें वरिष्ठ प्रबंधक अजय श्रीवास्तव व विपिन मौर्य और उप प्रबंधक दिनेश मानिकपुरी का महत्वपूर्ण योगदान दिया।

हरित स्थान, भू-दृष्यांकन और पुष्प डिजाइन का कार्य सहायक महाप्रबंधक (एसपी-3) आर.के. रणदीवे और सहायक महाप्रबंधक (सीईडी) अमीत माथुर द्वारा किया गया। संध्याकाल के बाद स्थान को नया स्वरूप प्रदान करने प्रकाश की व्यवस्था विद्युत समूह द्वारा उप महाप्रबंधक विवेक श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में वरिष्ठ प्रबंधक के.के. वर्मा, सहायक महाप्रबंधक दीपक गुप्ता और वरिष्ठ प्रबंधक (एसपी-3) अरुणेश शर्मा ने किया।

सिंटर प्लांट-3 के विभागाध्यक्ष व महाप्रबंधक एस वर्गीस, महाप्रबंधक (एसएस शॉप) जे. मोटवानी, महाप्रबंधक (सीईडी) बी.एन. झा और महाप्रबंधक (एमआरडी) आलोक माथुर ने उच्चतम मानकों का पालन करते हुए अंजनाद्रि परियोजना का सफल निर्माण और क्रियान्वयन सुनिश्चित किया।

इस उद्यान में कई अभिनव और आकर्षक विशेषताएं हैं। इनमें दो अष्टकोणीय, शिवालय के आकार की संरचनाएं हैं जिन्हें ‘चिंतन चौपाल’ और ‘मनन मंडप’ के नाम से जाना जाता है, जो ‘उच्चौश्रवा’ नामक एक हवाई घुमावदार पुल से जुड़ी हैं, जिसके नीचे एक बहते हुए फव्वारे के साथ एक शांत तालाब है।

आंतरिक संसाधनों और शिल्प कौशल का उपयोग करते हुए विकसित ‘ऊंची उड़ान’, ‘आई लव यू एसपी-3’ और ‘अग्रगामी पथ’ सहित अन्य तत्व, रचनाकारों की कलात्मक दृष्टि को दर्शाते हैं। इस पूरे प्रोजेक्ट को विभिन्न ठेका श्रमिकों के समूहों द्वारा सावधानीपूर्वक निष्पादित किया गया है, जिन्होंने नियमित उत्पादन और रखरखाव गतिविधियों को बाधित किए बिना अपना समय और प्रयास किया।

इस स्थान का एक मुख्य आकर्षण सिंटर द्वार है, आर.एल. बनर्जी द्वारा डिजाइन की गई उत्कृष्ट कृति ने जीवंत स्वरूप प्रदान किया है। गेट के साथ एक विशाल स्क्रीन भी है जिस पर लाइव और रिकॉडेड वीडियो दिखाए जाते हैं, जो अंजनाद्री के गतिशील वातावरण को और भी बढ़ा देता है।

‘अंजनाद्रि’ सिंटर प्लांट-3 और पूरे बीएसपी के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो भविष्य में नवप्रवर्तन और सृजनात्मकता का केन्द्र बनेगा। यह उद्यान न केवल रचनात्मकता और नवाचार को बढ़ावा देगा, बल्कि कर्मचारियों के बीच सकारात्मक जुड़ाव को भी बढ़ावा देगा।

यह एक ऐसा स्थान के रूप में विकसित होगा, जहाँ पर कर्मचारी एक साथ आकर, अपने विचारों को साझा कर, नए समाधानों पर काम कर पाएंगे। ‘अंजनाद्रि’ सकारात्मक व शांतिपूर्ण माहौल उपलब्ध कराएगा और जो कि आने वाले वर्षों में इसकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button