Site icon जनता की कलम

जिला कलेक्ट्रेट में ईव्हीएम मशीन का किया जा रहा है प्रदर्शन…

जिला कलेक्ट्रेट में ईव्हीएम मशीन का किया जा रहा है प्रदर्शन...

R.O. No. - 13538/42

दुर्ग / छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 को ध्यान में रखते हुए जिला कलेक्ट्रेट में ईव्हीएम मशीन का प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इसका अवलोकन कर इसकी कार्य प्रणाली से अवगत हो रहे हैं। इसके लिए कर्मचारियों की तैनाती की गई है। प्रतिदिन लोग मशीन को देखकर दिलचस्पी के साथ इसकी जानकारी ले रहे हैं और साथ ही अपना नाम, मोबाइल नंबर रजिस्टर में दर्ज कर रहे हैं।

ईव्हीएम मशीन का सेट इस प्रकार से लगाया है कि लोगों को लग रहा है कि वह अपने मतदान बूथ में खड़े होकर ईव्हीएम मशीन से मतदान कर रहे हैं। मशीन के सेट में बैलेट यूनिट और कंट्रोल यूनिट लगा हुआ है। लोगों को पूरी प्रक्रिया की जानकारी कर्मचारियों द्वारा दी जा रही है। नगरीय निकाय निर्वाचन के मद्देनजर इन मशीनों का प्रदर्शन किया जा रहा है, ताकि लोग मशीनों की जानकारी हासिल कर बेझिझक अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें। कोई भी व्यक्ति कार्यालयीन समय में आकर मशीनों का अवलोकन कर प्रक्रिया समझ सकते हैं।

R.O. No. - 13538/42

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Exit mobile version