कैरियररोजगार

CGPSC PCS Prelims Admit Card 2025: छत्तीसगढ़ पीसीएस प्रीलिम्स एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

CGPSC PCS Prelims Admit Card 2025: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा भर्ती परीक्षा 2024 (पीसीएस) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी psc.cg.gov.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन राज्य भर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर 9 फरवरी 2025 को किया जाएगा। एग्जाम दो शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा।

पहली शिफ्ट में परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। वहीं दूसरी शिफ्ट में एग्जाम दोपहर 3 बजे से शाम के 5 बजे तक चलेगा। कुल 244 पदों पर भर्तियों के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इन पदों में एसडीएम, डीएसपी और आबकारी इंस्पेक्टर सहित कई विभिन्न पद शामिल हैं।

ऐसे डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले CGPSC के ऑफिशियल वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं
  • होम पेज पर दिए गए राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें
  • इसके बाद कैंडिडेट अपनी मेल आईडी और पासवर्ड डालें और उसे सबमिट करें
  • लॉग इन डिटेल्स डालते ही प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा
  • अंत में अपने एडमिट कार्ड को एक बार चेक जरूर कर लें और फिर उसे डाउनलोड करें

कब होगी मेन्स की परीक्षा

CGPSC PCS Prelims में पास होने वाले छात्र मेन्स का पेपर लिखेंगे। मेन्स एग्जाम का आयोजन 26, 27, 28 और 29 जून 2025 को किया जाएगा। इसमें पास होने वाले कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। फिलहाल इंटरव्यू का शेड्यूल जारी नहीं किया गया है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button