
दुर्ग- पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला के दिशा निर्देश पर अति० पुलिस अधीक्षक ग्रामीण वेदव्रत सिरगौर एवं एस.डी.ओ.पी. महोदय पाटन के द्वारा अवैध गांजा बिकी एवं परिवहन करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश के पालन में चलाये जा रहे अभियान के दौरान दिनांक 18.01.25 को थाना उतई एवं सायबर टीम के द्वारा मुखबिर द्वारा प्राप्त सुचना पर ग्राम सेलुद मटंग रोड के पास आरोपी यशवंत कुमार बढई को गांजा विक्रय हेतु रखने मिलने पर आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा का वजन 4.116 किलोग्राम पाया गया किमती 24696 रूपये एवं एक जुपीटर वाहन मिला।
आरोपी को पुछताछ में गांजा को उडिसा के गाजा तस्करों से क्रय करना बताने पर एवं गांजा तस्कर एवं गाहको को सप्लाई हेतु गाडाडीह कि ओर जाना बताने पर घेरा बंदी कर उडिसा के आरोपीयो को पकडा गया आरोपी सुदाम सिंह से मादक पदार्थ गांजा का कुल वजन 5.166 किलोग्राम पाया गया।
किमती 30,996 रूपये आरोपी कृपासिन्धु ताण्डी से मादक पदार्थ गांजा का वजन 5.745 किलोग्राम पाया गया किमती 34.470 रूपय एवं टीवीएस अपाचे मिला आरोपीयों के पुछताछ में ग्राहक सत्तार मरकाम को भी गांजा विक्रय करना बताने पर रेड कार्यवाही कर आरोपी सत्तार मरकाम सा0 रानीतराई से मादक पदार्थ गांजा का वजन 2.061 किलोग्राम किमती 12,366 रूपये बरामद किया गया।
चारो आरोपीया से कुल गांजा 17.088 किलोग्राम कुल किमत 1,02,528 रूपये एवं दो मो० सा० व तीन नग मोबाईल कुल किमती जुमला मशरूका 2,04,528 रूपय को जप्त कर उक्त आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया इस तरह गांजा तस्करो के चैनल लिंक को पकड़ कर कार्यवाही कर आरोपीयो को न्यायिक रिमाण्ड पर केन्द्रीय जेल दुर्ग भेजा गया।
उक्त समस्त कार्यवाही में एसीसीयु टीम निरीक्षक तापेश नेताम सउनि नरेन्द्र राजपूत प्र०आर० मेघनाथ चेलक आर० राजकुमार चंद्रा, अजय ढीमर रोहन दुबे एवं थाना उत्तई के उप निरीक्षक प्रमोद कुमार सिन्हा, प्र०आर० 1810 नेमु प्रसाद साहू प्र०आर० 1463 मीष्म नारायण साहू आर० 1422 ध्रुव नारायण चन्द्राकर आर0 1775 योगेश साहू, आर0 1597 गिरधर वर्मा, विक्रम साहू, हिम्मत सिंह का सराहनीय योगदान रहा हैं।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे