
UCO Bank Recruitment 2025: अगर आप बैंक में ऑफिसर की नौकरी (Sarkari Naukri) की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए गुड न्यूज है. यूको बैंक ने लोकल बैंक ऑफिसर के पदों के लिए भर्तियां निकाली है. उम्मीदवार जो भी इन पदों पर आवेदन करने के लिए योग्य एवं इच्छुक हैं, वे यूको बैंक की आधिकारिक वेबसाइट ucobank.com पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. बैंक के इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है.
यूको बैंक के इस भर्ती के माध्यम से कुल 250 पदों पर बहाली की जाने वाली है. अगर आप भी बैंक में काम करने की इच्छा रखते हैं, तो 5 फरवरी तक या उससे पहले अप्लाई कर सकते हैं. इसके लिए आवेदन करने से पहले दिए गए सभी बातों को ध्यान से पढ़ें.
यूको बैंक में भरे जाने वाले पद
गुजरात: 57 पद
महाराष्ट्र: 70 पद
असम: 30 पद
कर्नाटक: 35 पद
त्रिपुरा: 13 पद
सिक्किम: 6 पद
नागालैंड: 5 पद
मेघालय: 4 पद
केरल: 15 पद
तेलंगाना और आंध्र प्रदेश: 10 पद
जम्मू-कश्मीर: 5 पद
यूको बैंक में अप्लाई करने की जरूरी योग्यता
उम्मीदवार के पास भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए. वैध मार्कशीट/डिग्री सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है.
यूको बैंक में आवेदन करने की आयु सीमा
यूको बैंक भर्ती 2025 के लिए जो भी अप्लाई कर रहे हैं, उन उम्मीदवारों की आयुसीमा 20 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
यूको बैंक में फॉर्म भरने के लिए आवेदन शुल्क
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग उम्मीदवार के लिए आवेदन शुल्क: 175 रुपये
अन्य सभी कैटेगरियों के लिए आवेदन शुल्क: 850 रुपये
शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा और एक बार भुगतान किए गए शुल्क को वापस नहीं किया जाएगा.
यहां देखें नोटिफिकेशन और अप्लाई करने का लिंक
UCO Bank Recruitment 2025 नोटिफिकेशन
UCO Bank Recruitment 2025 के लिए आवेदन करने का लिंक
यूको बैंक में ऐसे होता है सेलेक्शन
चयन प्रक्रिया में एक लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें निम्नलिखित विषय शामिल होंगे:
रीजनिंग और कंप्यूटर एप्टीट्यूड
सामान्य/अर्थव्यवस्था/बैंकिंग अवेयरनेस
इंग्लिश लैंग्वेज
डाटा एनालिसिस और इंटरप्रिटेशन
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




