अपराधछत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

झपटमारी करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

भिलाई- दिनांक 28.09.2024 को प्रार्थिया दीपाली श्याम कुंवर निवासी गांधी नगर शिव मंदिर के पास कोसा नगर सुपेला थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि नर्सिंग कालेज से अपने घर जाते समय एक लड़का गांधी नगर जाने का रास्ता पुछकर हाथ में रखे बैग जिसमें मोबाईल रखा था जिसे झपट कर ले गया।

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला द्वारा संपत्ति संबंधी अपराध छिन्तई करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी के मार्ग दर्शन में सुपेला पुलिस द्वारा उक्त मोबाईल का प्डम्प् नंबर के आधार पर लोकेशन सर्च किया गया।

संदेही गजानंद बंजारे निवासी केशली सुहेला बलौदा बाजार का प्राप्त हुआ तत्काल सुपेला पुलिस द्वारा आरोपी के पते पर जाकर दबीश देकर आरोपी को पकडा गया। आरोपी से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकारते हुए प्रार्थिया का मोबाईल को छिन्तई करना बताते हुए छिन्तई किये मोबाईल कीमती 6000 रूपये को बरामद कराया। आरोपी को आज दिनांक 16.12.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि प्रदीप तिवारी, प्र.आर. अभय शुक्ला, आर. सूर्यप्रताप सिंह, दुर्गेश सिंह, रविन्द्र बान्धव का विशेष योगदान रहा है।

की गई कार्यवाही:-

अपराध क्रमांक:- 1029/2024
धारा:- 304(2) बीएनएस
जप्ती:- एक मोबाईल कीमती 6,000 रूपये
गिरफ्तार आरोपी:- गजानंद बंजारे उर्फ धरमचंद पिता गेंदराम बंजारे उम्र 24 साल निवासी शिकारी केशली थाना सुहेला बलौदा बाजार

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button