देश-दुनिया

राज ठाकरे कोरोना वायरस संक्रमित, दोनों टीके लगा चुके हैं, मां और नौकरानी भी पॉजिटिव

BMC के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों को हल्के लक्षण हैं। उन्हें दादर स्थित उनके घर में आइसोलेशन में रहने को कहा गया है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि राज ठाकरे और उनकी मां ने कोरोना की दोनों वैक्सीन ले रखी हैं।

राज ठाकरे कोरोना वायरस: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे और उनकी मां कुंडा ठाकरे जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। BMC के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों को हल्के लक्षण हैं। उन्हें दादर स्थित उनके घर में आइसोलेशन में रहने को कहा गया है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि राज ठाकरे और उनकी मां ने कोरोना की दोनों वैक्सीन ले रखी हैं।

ठाकरे के एक वरिष्ठ सहयोगी ने उनके संक्रमित होने की पुष्टि की है। ठाकरे ने हाल में नासिक, पुणे और ठाणे का दौरा किया था। अगले साल होने वाले निकाय चुनाव से पहले मुंबई में पार्टी नेताओं से मुलाकात की थी। ध्यान रहे कि राज ठाकरे मास्क न पहनने को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहे हैं। उन्होंने सार्वजनिक तौर पर भी कहा था कि मास्क में उनका यकीन नहीं है। इसे लेकर उनकी कई लोगों ने आलोचना भी की थी।

उधर, राज ठाकरे ने अपने सभी राजनीतिक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। 23 अक्टूबर को उनकी मुंबई के भांडुप में रैली थी, लेकिन यह रैली रद्द कर दी गई है। राज ठाकरे का एक बार फिर पुणे दौरा होने वाला था। इस दौरे की तारीख भी आगे खिसका दी गई है। यह दौरा तबीयत खराब होने की वजह से आगे खिसकाया गया था। अब उनके कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आई है। मुंबई में भी एमएनएस नए कार्यकर्ताओं की भर्ती की मुहिम चला रही थी। राज ठाकरे के कोरोना संक्रमित होने की वजह से सारे कार्यक्रम स्थगित हो गए हैं।

नए मामलों में कमी पर मौत का आंकड़ा बढ़ा

देश में एक दिन में कोरोना के 16,326 नए केस ही मिले हैं, लेकिन मौतों की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के चलते 666 लोगों के मरने की खबर है। हालांकि नए केसों का आंकड़ा कम होने की वजह से थोड़ी राहत जरूर है। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक मौतों का आंकड़ा बढ़ने की वजह केरल की ओर से दिया गया बैकलॉग एक बड़ी वजह है। केरल ने मौत के आंकड़े को रिवाइज करते हुए शुक्रवार को 563 मौतों के बैकलॉग की जानकारी दी थी। इसी के चलते यह आंकड़ा बढ़ते हुए 666 हो गया, जबकि दिन भर का वास्तविक आंकड़ा 103 का ही है।

इस दौरान 17,677 लोग रिकवर हुए हैं। इस तरह एक्टिव केसों में भी 1 हजार से ज्यादा की कमी देखने को मिली है। फिलहाल रिकवरी रेट 98.16% का हो गया है, जबकि एक्टिव केसों की संख्या की बात करें तो अब यह आंकड़ा 1,73,728 है।

Related Articles

Back to top button