छत्तीसगढ़भिलाई

कुम्हारी टोल मैनेजमेंट के अड़ियल रवैया से परेशान हैं जनता: दया सिंह

भिलाई। कुम्हारी का टोल नाका स्थानीय लोगों के लिए फ्री होना चाहिए। यहां CG07 पासिंग गाड़ियों से भी वसूली की जा रही है। जो मनमानी है। क्योंकि दुर्ग-अंजोरा बायपास में CG07 पासिंग गाड़ियों से टोल नहीं लिया जाता है। लेकिन यहां दुर्ग जिले के ही दूसरे टोल नाके पर वसूली चल रही है। यह मनमानी नहीं तो क्या है? लोग भाजपा सरकार से उम्मीद लगाए बैठे हुए हैं।

इसलिए इसका निर्णय भी भाजपा सरकार को करना होगा। पहले की कांग्रेस सरकार ने इस दिशा में कोई काम नहीं किया। अब लोगों की उम्मीदें हैं, जिस पर सरकार को बिना देरी ध्यान देकर दुर्ग जिलेवासियों को राहत देना चाहिए।

दया सिंह ने कहा कि, नेहरू नगर से कुम्हारी तक हाइवे का बुरा हाल है। लोग त्रस्त हैं। बड़े-बड़े गड्‌ढे हैं, जिससे हादसे भी हो रहे हैं। इसलिए समय रहते कुम्हारी टोल नाके से CG07 पासिंग गाड़ियों से टोल टैक्स बंद होना चाहिए।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button