छत्तीसगढ़भिलाई

संविधान दिवस के अवसर पर निगम के अधिकारी/कर्मचारी ने शपथ ली…

भिलाईनगर / भारत के संविधान को अंगीकृत 26 नवम्बर 1949 को लागू किया गया था, हमारा संविधान आज 75 वर्ष पूर्ण कर चुका है। संविधान के प्रति सच्ची निष्ठा एवं श्रद्वा रखते हुए आज आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय द्वारा निगम सभागार में सुबह 10 बजे संविधान दिवस की शपथ दिलाई।

आयुक्त ने कहा हमारे देश का कानून, विधान, कार्यपालिका, न्यायपालिका सब संविधान में दिये गये उपबन्धो के अनुरूप संचालित होता है। हम सबको अपने संविधान के प्रति प्रेम एवं सम्मान है, हमे गर्व है अपने संविधान के उपर। भारत आज दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, लोकतांत्रिक प्रणाली हमारे संविधान के अनुरूप ही संचालित होता है।

आज 26 नवम्बर को पुरा देश संविधान दिवस मना रहा है। नगर निगम भिलाई के सभी जोन कार्यालय में भी जोन आयुक्त द्वारा अधिकारियों कर्मचारियों को संविधान दिवस का शपथ दिलाया गया।

शपथ ग्रहण के दौरान अधीक्षण अभियंता डी.के.वर्मा, कार्यपालन अभियंता अनिल सिंह, स्वच्छता ब्रान्ड अम्बेसडर अमिताभ भट्टाचार्या, प्रोग्रामर दिप्ती साहू, वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक के.के.सिंह, स्थापना अधीक्षक बसंत देवांगन, सहायक राजस्व अधिकारी अनिल मेश्राम, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, लेखाधिकारी चंद्रकांत साहू, स्टेनो पुरूषोत्तम साहू, आवास प्रभारी विद्ययाधर देवांगन, भैय्यालाल असाटी, गैदराम सिन्हा सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button