
दुर्ग: कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में भारतीय प्रशासनिक सेवा के 11 प्रशिक्षु अधिकारियों ने जिला अस्पताल दुर्ग और रिसाली नगर निगम का भ्रमण एवं निरीक्षण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य जिले में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और सुविधाओं की समीक्षा करना था।
जिला अस्पताल का निरीक्षण
जिला अस्पताल में सीएमएचओ और सिविल सर्जन द्वारा प्रशिक्षु अधिकारियों को स्वास्थ्य संबंधित सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों को जिला अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं के बारे में अवगत कराया गया और योजनाओं के लाभार्थियों की स्थिति का निरीक्षण भी किया गया।
रिसाली नगर निगम का दौरा
प्रशिक्षु अधिकारियों ने नगर निगम रिसाली के स्लम क्षेत्र रूआबांधा का दौरा किया, जहां उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित योजनाएं, राशन कार्ड, मोर संगवारी सेवा, मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना, आयुष्मान भारत योजना, और स्वच्छ भारत मिशन शामिल हैं। अधिकारियों ने डेंगू एवं मच्छर उन्मूलन के प्रयासों का भी जायजा लिया।
लाभार्थियों के साथ संवाद
इस दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों ने योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं तथा अनुभवों को समझा। भ्रमण के समय रिसाली नगर निगम के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे