अपराधछत्तीसगढ़

दुर्गा विसर्जन में महिलाओं के मंगलसूत्र पार, पुलिस की गिरफ्त में ‘कुसमी गिरोह’ की 10 महिलाएं…

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में दुर्गा विसर्जन के दौरान महिलाओं के गले से मंगलसूत्र और चेन चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ‘कुसमी गिरोह’ की 10 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पत्थलगांव पुलिस ने छानबीन के दौरान 8 मंगलसूत्र बरामद किए हैं, और गिरोह की अन्य सदस्यों से पूछताछ जारी है।

शनिवार को पत्थलगांव में हुए इस घटना की जानकारी एसडीओपी ध्रुवेश कुमार जायसवाल को मिलते ही पुलिस ने फौरन छानबीन शुरू की। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को संदिग्ध महिलाओं की जानकारी मिली, जो विसर्जन के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं के गले से चेन खींच रही थीं। सायबर सेल की मदद से पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की और 8 महिलाओं को गिरफ्तार किया, जबकि दो महिलाओं को बस से भागने की कोशिश में पकड़ा गया।

गिरफ्तार महिलाएं ‘कुसमी गिरोह’ की सदस्य हैं, जिनका मुख्य उद्देश्य त्यौहारों में भीड़भाड़ वाले इलाकों में महिलाओं से चेन और अन्य कीमती सामान चुराना है। पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि ये सभी महिलाएं ग्राम रामनगर थाना कुसमी जिला बलरामपुर की निवासी हैं, और उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जाँच की जा रही है।

इस कार्रवाई में एसडीओपी पत्थलगांव ध्रुवेश कुमार जायसवाल, निरीक्षक विनित पाण्डेय, एएसआई खिरोवती बेहरा, प्रधान आरक्षक मिथलेश यादव, महिला आरक्षक पुष्पा पैंकरा, सीमा बाई, आरक्षक पदुम वर्मा, तुलसी रात्रे ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आगे की जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button