छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

वृद्वजनों का सम्मान किया गया-अंतराष्ट्रीय वृद्व दिवस पर

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के वृद्वजनो का सम्मान किया गया। आयुक्त बजरंग दुबे के निर्देशानुसार वरिष्ठ नागरिको की सुरक्षा, संरक्षण एवं सम्मान के लिए समाज में सकारात्मक वातावरण विकसित करने के लिए कार्य करने को कहा। जिससे विभिन्न पीड़ियो के बीच सम्मान और समझ विकसित हो। बुजुर्गो के प्रति स्नेह और प्रेम को बढ़ावा मिले। हमे ऐसा कार्य करना है।

वृद्वजनों का सम्मान किया गया-अंतराष्ट्रीय वृद्व दिवस पर

नगर निगम भिलाई द्वारा ऐसे बुजुर्गो का जो अपने अधिकतम उम्र में भी कार्यो को संपादित कर रहे है। अपने लिए और अपने परिवार के लिए जीवकोपार्जन का केन्द्र बने हुए है उन लोग का सम्मान किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से लखन दास मानिकपुरी अपने 77 साल की उम्र में विगत 36 वर्षो से साइकल से पेपर बांटते हुए स्वाभीमान पूर्वक अपना जीवन यापन कर रहे है। जब उनका सम्मान हुआ उन्होने बताया मैं किसी पर आश्रित नहीं होना चाहता इसलिए कार्य करता हूॅ और स्वस्थ हूॅ।

88 वर्षिय पंचराम निर्मलकर शितला मंदिर में सेवा देते है। पूर्ण रूप से स्वस्थ रहते है। उन्होने बताया मेरा उददेश्य रहता है, उम्र को अपने उपर हावि नहीं होने देना, खुद भी खूश रहना और लोगो को भी खूश रखना यही लोगो का उददेश्य होना चाहिए। निगम क्षेत्र के निवासरत वृद्वजनो का उनके निवास स्थल एवं कार्य स्थल पर जाकर समाज कल्याण विभाग से सम्मान किया गया।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button