छत्तीसगढ़दुर्ग

विधायक गजेंद्र यादव ने शास्त्री जी को दी श्रद्धांजलि…

दुर्ग। 2 अक्टूबर को लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर विधायक गजेंद्र यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित की। डिपरापारा में भाजपा कार्यकर्त्ताओ द्वारा शास्त्री जी की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किये। सुबह 8 बजे से पहुँचे कार्यकर्त्ताओ ने वार्ड में सफाई अभियान में शामिल हुए उसके पश्चात विधायक गजेंद्र ने शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन कर सम्बोधित करते हुए कहा की जय जवान, जय किसान उनका ही दिया नारा है।

शास्त्री ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई और देश का मजबूत नेतृत्व प्रदान किया। उन्हें उत्कृष्ट राजनेता रूप में याद किये जाते है। भाजपा जिलाध्यक्ष जीतेन्द्र वर्मा ने सत्य, सद्भाव और समानता पर आधारित उनके जीवन और आदर्श का स्मरण कराया।

कार्यक्रम में मदन वड़ई, छन्नू यादव, गुलाब वर्मा, सुनील साहू, पोषण साहू, हेमंत देवांगन, भानु यादव, अल्का बाघमार, रोहित यादव, नकुल पटेल सहित भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button