छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

छोटी-छोटी पर महत्वपूर्ण जानकारी…पढ़े पूरी खबर…

प्रधानमंत्री आवास से मिला पक्का छत, सपना हुआ साकार

छोटी-छोटी पर महत्वपूर्ण जानकारी...पढ़े पूरी खबर...

दुर्ग / यह कहानी है एक ऐसे हितग्राही की जिन्होंने प्रधानमंत्री आवास से पाया अपने सपनों का घर। ग्राम पंचायत मटारा के निवासी प्रेमलाल साहू पिता जीवराखन साहू बताते है ’’मेरा सपना था कि हमारा भी पक्का मकान हो, लेकिन आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण मै अपना घर नही बनवा पा रहा था। मेरा कच्ची दीवार वाला अत्यंत पुराना घर था, जिसके उपर पन्नी तान कर गुजर-बसर चल रहा था, बरसात के दिनांे में जब मुसलाधार बारिश होती थी तब मेरे घर में चारो तरफ पानी भर जाता था।’’

इसी बीच प्रेमलाल साहू को ग्राम पचंायत ने शासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रा.) वर्ष 2020-21 के तहत् आवास स्वीकृत होने की सूचना प्रदाय की गई। कुछ दिनों बाद जब उन्होंने बैंक जाकर पता लगाया तब उनके बचत खाते में योजना के तहत् प्रथम किश्त 25 हजार रू की राशि जमा हो गयी थी, फिर उन्होंने अपना आवास बनवाना प्रारंभ किया। कुल स्वीकृत राशि 1 लाख 20 हजार की राशि प्राप्त हुई, जिससे आज उनका अच्छा पक्का मकान बन कर तैयार हो चुका है।

जिसमें एक किचन एक शौचालय और दो रूम का निर्माण किया गया है। प्रेमलाल, अपनी धर्म पत्नी और 3 बच्चों के साथ अपने पक्के मकान में खुशी से अपना जीवन बीता रहे है। प्रेमलाल कहते है, वर्षा के पूर्व पन्नी को बदलने और वर्षा से मेरे परिवार कैसे बचाना है इस समस्या का पक्का समाधान मिल गया है। मेरे पक्के घर का सपना आज पूरा हो गया है। मैं शासन का बहुत शुक्रगुजार हूॅं, जिन्होंने मुझ जैसे गरीब के बारे मे सोचा और आवास बनवाने के लिए धन राशि सीधे मेरे खाते मेे उपलब्ध करा कर मेरी अंधेरी जिन्दगी में रौशनी लाने का काम किया।

बीएसपी द्वारा सियान सदन में अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठजन दिवस का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठजन दिवस प्रतिवर्ष 01 अक्टूबर को मनाया जाता है। भिलाई इस्पात संयंत्र के निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग द्वारा भिलाई इस्पात सियान सदन के रहवासियों हेतु 01 अक्टूबर 2024 को वरिष्ठजन दिवस का आयोजन भिलाई इस्पात सियान सदन, दुर्ग में किया जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठजन दिवस कार्यक्रम में कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

इस दिन सीएसआर विभाग, सियान सदन के वरिष्ठजनों का सम्मान कर उनके लिए कुछ विशेष कार्यक्रम का आयोजन करता है। बड़े बुजुर्गों को सम्मानित करने, समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार करने और उनके जीवन को प्रभावित करने वाले विषयों पर चर्चा करना अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठजन दिवस मनाने का प्रमुख उद्देश्य है।

इस दिन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग के सहयोग से वरिष्ठजनों का चिकित्सीय परीक्षण किया जाता है। संध्या महात्मा गाँधी कला मंदिर सभागार में वरिष्ठजनों हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाता है जिसमें गीत-संगीत, लोकनृत्य एवं नाटिका के प्रस्तुतीकरण के माध्यम से उनका मनोरंजन किया जाता है।

उल्लेखनीय है कि 14 दिसंबर 1990 को “संयुक्त राष्ट्र महासभा” ने बडे़ बुजुर्गों के अधिकारों को सुनिश्चित करने और उनके सम्मान को बढ़ाने के लिए ‘अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस’ की घोषणा की थी। ‘अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस’ पहली बार 01 अक्टूबर 1991 को मनाया गया था। इसके बाद से प्रतिवर्ष 01 अक्टूबर को यह दिवस मनाया जाता है। इस दिन के माध्यम से समाज को यह स्मरण कराया जाता है कि, वृद्ध व्यक्ति हमारे समाज का विशेष हिस्सा हैं। हम सभी को उनका सम्मान करना चाहिए।

मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान) वर्ष 2024 हेतु आवेदन आमंत्रित

दुर्ग / छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं, विशेष रूप से अनुसूचित जाति/जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाली एक महिला/अशासकीय संस्था को प्रतिवर्ष मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान) प्रदान किया जाता है। पुरस्कार के रूप में एक महिला/संस्था को दो लाख रूपये की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका सम्मान के रूप में प्रदान किया जाएगा।

उक्त पुरस्कार हेतु आवेदन पत्र कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग को दिनांक 10 अक्टूबर 2024 तक सीलबंद लिफाफे में एवं लिफाफे के ऊपर मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान) वर्ष 2024 अंकित कर निर्धारित प्रारूप में जमा कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त प्रविष्टियों पर विचार नहीं किया जावेगा। पुरस्कार के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए जिले की वेबसाईट www.durg.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है।

बहादुर कलारिन सम्मान पुरस्कार वर्ष 2024 हेतु 10 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

दुर्ग /छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं के उत्पीडन के खिलाफ संघर्ष, नारी उत्थान हेतु अभूतपूर्व कार्य करने वाली महिला को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से बहादुर कलारिन सम्मान पुरस्कार प्रदान किया जाता है। पुरस्कार के रूप में एक महिला को दो लाख रूपये की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका सम्मान के रूप में प्रदान किया जाएगा।

वर्ष 2024 के लिए महिलाओं को सम्मानित करने हेतु 10 अक्टूबर 2024 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। उक्त पुरस्कार हेतु आवेदन पत्र कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग को सीलबंद लिफाफे एवं लिफाफे के ऊपर बहादुर कलारिन सम्मान वर्ष 2024 अंकित कर निर्धारित प्रपत्र में जमा कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त प्रविष्टियों पर विचार नहीं किया जावेगा। पुरस्कार के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए जिले की वेबसाईट www.durg.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है।

“वीरांगना“ रानी अवंतिबाई लोधी स्मृति पुरस्कार वर्ष 2024 हेतु आवेदन आमंत्रित

दुर्ग / छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं, विशेष कर वीरता, शौर्य, साहस तथा महिलाओं में आत्मबल को सशक्त करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के योगदान को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से “वीरांगना“ रानी अवंतिबाई लोधी स्मृति पुरस्कार वर्ष 2024 प्रदान किया जाना है। पुरस्कार के रूप में एक महिला को दो लाख रूपये की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका सम्मान के रूप में प्रदान किया जाएगा।

उक्त पुरस्कार हेतु आवेदन पत्र कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग को दिनांक 10 अक्टूबर 2024 तक सीलबंद लिफाफे एवं लिफाफे के ऊपर “वीरांगना“ रानी अवंतिबाई लोधी स्मृति पुरस्कार वर्ष 2024 अंकित कर निर्धारित प्रपत्र में जमा करना होगा। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त प्रविष्टियों पर विचार नहीं किया जावेगा। पुरस्कार के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए जिले की वेबसाईट www.durg.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है।

15 मदिरा दुकानों के लिए अहातों की आबंटन हेतु 07 अक्टूबर तक निविदा आमंत्रित

दुर्ग / दुर्ग जिले की 15 देशी/देशी कम्पोजिट/विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों के अनुज्ञप्त परिसर से संलग्न अहातों की अनुज्ञप्तियों के आबंटन के लिये 07 अक्टूबर 2024 तक निविदा आमंत्रित की गई है। सहायक आयुक्त आबकारी दुर्ग से मिली जानकारी अनुसार मदिरा दुकान से संलग्न किये जाने वाले अहाता देशी मदिरा अहाता ए.सी.सी. चौक जामुल, देशी मदिरा अहाता नयापारा, देशी मदिरा अहाता पाटन, कम्पोजिट मदिरा अहाता अहिवारा, कम्पोजिट मदिरा अहाता दादर चरोदा, कम्पोजिट मदिरा अहाता जोरातराई, कम्पोजिट मदिरा अहाता नंदनीखुंदनी, कम्पोजिट मदिरा अहाता पुरैना, कम्पोजिट मदिरा अहाता उरला रोड दुर्ग, विदेशी मदिरा अहाता ए.सी.सी. चौक जामुल, विदेशी मदिरा अहाता अण्डा, विदेशी मदिरा अहाता डिपरापारा, विदेशी मदिरा अहाता गंजपारा दुर्ग, विदेशी मदिरा अहाता पोटिया रोड दुर्ग और विदेशी मदिरा अहाता उतई शामिल है। ऑनलाईन पद्धति से प्राप्त निविदा/निविदातों में से अनुज्ञप्तिधारियों के चयन की कार्यवाही कलेक्टोरेट सभाकक्ष दुर्ग में गुरूवार 10 अक्टूबर 2024 को सुबह 11 बजे किया जाएगा।

अभियान के दौरान पुलिस द्वारा 65 लापता बच्चों को किया गया बरामद, परिजनों के चेहरों पर लौटी मुस्कान…

दुर्ग / जिले में गुमषुदा बच्चों के प्रकरणों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुये अभियान के दौरान पूर्व वर्षो के लंबित गुमषुदा बालक/बालिका के पतासाजी हेतु पृथक से मानव तस्करी सेल गठित की जाकर प्रत्येक लंबित प्र्रकरणो की पुनः समीक्षा की गयी। गठित टीम एवं संबंधित थाना प्रभारियों द्वारा गुमषुदा के परिजनों एवं ग्रामीणों से संम्पर्क कर पुछताछ किया गया। गुमषुदा तथा संबंधितों के मोबाइल डाटा एवं लोकेषन एवं सोषल मिडिया का भी सहारा लेकर प्राप्त सूचना अनुसार अलग-अलग राज्यों को भी पुलिस टीम भेजी गयी।

इस प्रकार दिनांक 01.09.2024 से 30.09.2024 तक व्यापक स्तर पर चलाये गये अभियान के परिणाम स्वरूप 16 बालक, 49 बालिका सहित कुल 65 बालक/बालिकाओं को दस्तयाब किया गया। जिसमें से राज्य स्तर पर 53 बालक/बालिका को एवं राज्य के बाहर से 12 बालक/बालिका को ढंुढने में पुलिस को सफलता प्राप्त हुयी है। जिन्हे उनके परिजनों को सकुषल सौपा गया।
पुलिस द्वारा चलाये जा रहे इस विषेष अभियान ‘‘आपरेषन मुस्कान’’ में कई परिवारों के चेहरे में मुस्कान ला दी है।

बाहर राज्य से बरामद बच्चों की विवरण:-

क्र थाना बालक बालिका योग दस्तयाबी स्थान
1 भिलाई नगर 0 02 02 सतना, म.प्र.
2 छावनी 0 02 02 लखनऊ उ.प्र. उत्तराखंड
3 नंदनी 0 01 01 बरेली, उ.प्र.
4 बोरी 0 01 01 थरगांव, पूणे महाराष्ट्र
5 धमधा 0 01 01 अमंल्लूर आंध्रप्रदेष
6 खुर्सीपार 05 0 05 कलकत्ता पष्चिम बंगाल
योग 05 07 12

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button