छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

नगर निगम के सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारियों को दी गई विदाई…

दुर्ग / नगर पालिक निगम दुर्ग के सेवानिवृत्त हुए 3 अधिकारी कर्मचारियों को आज सोमवार को निगम कार्यालय स्थित मोतीलाल वोरा सभागार में विदाई दी गई। इस मौके पर महापौर धीरज बाकलीवाल, आयुक्त लोकेश चन्द्राकर एवं सभापति राजेश यादव ने सेवानिवृत्त हुए इन अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। वहीं निगम के अन्य अधिकारी कर्मचारियों ने भी सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारियों का सम्मान करते हुए उन्हें निगम कार्यालय से विदाई दी।

नगर पालिक निगम सहायक अभियंता आरके पालिया,सहायक राजस्व निरीक्षक गौकरण लाल स्वर्णकार एवं सफाई कर्मी सुशीला नगर निगम में अपनी दीर्घकालीन सेवा के पश्चात निगम की सेवा से निवृत्त हुए, इन सेवानिवृत्त हुए अधिकारी कर्मचारियों को निगम कार्यालय में आयोजित एक सादे कार्यक्रम में विदाई दी गई।

इस मौके पर महापौर धीरज बाकलीवाल,आयुक्त लोकेश चन्द्राकर एवं सभापति राजेश यादव ने अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित किया, शाल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया तथा उनके स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की अपनी शुभकामनाएं दी।महापौर ने इस मौके पर कहा कि आप सबने अपनी दीर्घ सेवा के दौरान इस संस्था को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदान किया है, आपके सहयोग के लिए निगम सदैव तत्पर रहेगा तथा जहॉं कहीं पर भी आपके अनुभवों की आवश्यकता निगम को होगी, उसका उपयोग भी किया जाएगा।

आयुक्त कहा कि आप सेवानिवृत्त हुए समस्त अधिकारी कर्मचारी परिवार के लिए, समाज के लिए अपना समय देंगे, मैं इसकी कामना करता हूॅं। सभापति राजेश यादव ने इस मौके पर कहा कि एक अधिकारी कर्मचारी की सेवानिवृत्ति उसके जीवन की दूसरी पारी की शुरूआत है, अब आप निगम की सेवा से निवृत्त होकर अपना समय घर, परिवार एवं समाज को देंगे, मैं आपके स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना करता हूॅ।

विदाई कार्यक्रम का संचालन उद्यान प्रभारी अनिल सिंह ने किया तथा आभार प्रदर्शन स्वास्थ्य धर्मेंद्र मिश्रा के द्वारा किया गया।इस अवसर कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम,सहायक अभियंता वीपी मिश्रा,जितेंद्र समैया, गिरीश दीवान,संजय ठाकुर,स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा,सुरेश केवलानी,विनोद मांझी,राजेन्द्र ढाबाले,पंकज साहू,विकास दमाहे,मोहित मरकाम,आरके बोरकर,दुर्गेश गुप्ता,शुभम गोइर,ईश्वर वर्मा,संजय मिश्रा,शशिकांत यादव,राजु चन्द्राकर,शॉएब अहमद सहित आदि मौजूद रहें।इस अवसर पर नगर निगम के सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारियों को दी गई विदाई के दौरान सेवानिवृत्त होने पर अधिकारी/कर्मचारियो ने अपने अनुभव को सांझा किया।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button