छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

सुशील चंद्र द्विवेदी राष्ट्रपति पदक के लिए चयनित, कौन है और क्यों मिला, आइए जाने…

रायपुर –  राष्ट्रपति पदक के लिए चयनित होना बहुत गर्व की बात है। 1 मार्च 1951 को स्थापित यह पदक पुलिस विभाग को वीरता या विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है। इस वर्ष छत्तीसगढ़ से आठ लोगों को राष्ट्रपति पदक के लिए चयनित किया गया है।

जिसमें पंडरिया नगर के निवासी इंस्पेक्टर जनरल (IG) सुशील चंद्र द्विवेदी को पुलिस विभाग में उत्कृष्ठ सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक के लिए चयनित किया गया है, जिसकी विधिवत 15 अगस्त 2024 को घोषणा की गई, व 26 जनवरी 2025 को दिल्ली में राष्ट्रपति के द्वारा पदक प्रदान किया जाएगा।सुशील चंद्र द्विवेदी राष्ट्रपति पदक के लिए चयनित, कौन है और क्यों मिला, आइए जाने...

आईजी द्विवेदी ने सन् 1987 में पीएसी की परीक्षा पास करने के उपरांत 1989 में सागर में ट्रेनिंग ली, तत्पश्चात मध्य प्रदेश राज्य के सतना, भोपाल, सिवनी, शहडोल आदि जिलों में अपना उत्कृष्ट योगदान दिया।

सुशील चंद्र द्विवेदी राष्ट्रपति पदक के लिए चयनित, कौन है और क्यों मिला, आइए जाने...

मध्य प्रदेश के विभाजन बाद छत्तीसगढ़ में दुर्ग, रायपुर, अंबिकापुर, रायगढ़ आदि जिलों में भी उन्होंने कुशलता पूर्वक अपने दायित्व का निर्वहन किया। छत्तीसगढ़ के जिला जशपुर में उनकी प्रथम सुपरिटेंडेंट आफ पुलिस के रूप में पदस्थापना हुई थी। उनके उत्कृष्ट कार्यो के फलस्वरुप उन्हें पदोन्नति मिलती गई और आज वह इंस्पेक्टर जनरल के रूप में रायपुर मुख्यालय में पदस्थ हैं।

आईजी सुशील चंद्र द्विवेदी – इंसान को कोई भी कार्य समर्पण तथा मेहनत से करना चाहिए और शासकीय सेवा में सदैव सिविल सर्विस कंडक्ट रुल के दायरे में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। नई पीढ़ी को पढ़ाई में कभी पीछे नही रहना चाहिए और ना ही कोई कमी करनी चाहिए क्योंकि शिक्षा इंसान को ऊंचा मुकाम दिलाता है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button