छत्तीसगढ़दुर्ग

भाजपा की बृहद जिला कार्य समिति बैठक आज…

दुर्ग : भारतीय जनता पार्टी दुर्ग जिला बृहद कार्य समिति बैठक दुर्ग के शिवनाथ नदी के पास स्थित होटल पृथ्वी पैलेस में दिनांक 20 जुलाई दिन शनिवार को प्रातः 10:00 बजे से आयोजित की गई है आयोजित बैठक में दुर्ग संभाग प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय, लोकसभा सांसद विजय बघेल,जिला प्रभारी राजीव अग्रवाल , जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाडा, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव, साजा विधायक ईश्वर साहू सहित वरिष्ठ नेतागण प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।

आयोजित बैठक की जानकारी देते हुए दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के दिशा निर्देशानुसार एवं प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में दुर्ग जिला वृहद कार्य समिति की बैठक का आयोजन किया जा रहा है ।

प्रदेश नेतृत्व के द्वारा निर्धारित भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी कार्य समिति सदस्य मोर्चा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय पदाधिकारी, कार्य समिति सदस्य, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, कार्य समिति सदस्य, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक, सहसंयोजक, भाजपा जिला पदाधिकारी, कार्य समिति सदस्य, मोर्चा के जिला पदाधिकारी, प्रकोष्ठ के जिला संयोजक, सहसंयोजक, मंडल भाजपा अध्यक्ष, महामंत्री, नगर पालिका के अध्यक्ष, नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष, जिला पंचायत सदस्य उपस्थित रहेंगे आयोजित होने वाली बैठक को लेकर संपूर्ण तैयारियां पूर्ण कर ली गई बैठक में आगामी दिनों होने कार्यक्रमों के ऊपर विस्तार पूर्वक चर्चा की जाएगी संपन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी आयोजित होने वाली बैठक में अपेक्षित श्रेणी के समस्त पदाधिकारी से मैं अपील करता हूं कि बैठक में अपनी उपस्थिति आवश्यक रूप से प्रदान करें।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button