
दुर्ग/ नगर पालिक निगम राजस्व विभाग मे कार्यरत कर्मचारी श्रीमती कल्पना मनहरे सहा0 राजस्व निरीक्षक का कार्यालयीन समय दोपहर में आकस्मिक स्वर्गवास जिला अस्पताल दुर्ग मे हो गया है। निगम परिसर में अधिकारियों एवम कर्मचारियों द्वारा दो मिनट मौन श्रद्धांजलि अर्पित कर आत्मा की शांति के लिए की गई प्रार्थना। श्रीमती कल्पना मनहरे के निधन के कारण आज नगर निगम परिसर में शोक रहा। दिवंगत आत्मा की शांति हेतु नगर पालिक निगम कार्यालय में शोक सभा का आयोजन कर दो मिनट का मौन रखा गया तथा मृत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई।
इस अवसर पर आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने कहा की दिवंगत आत्मा को भगवान शांति प्रदान करें एवम उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।इस दौरान शौक सभा मे सहायक अभियंता जितेंद्र समैया,आरके पालिया,संजय ठाकुर,दुर्गेश गुप्ता,जावेद अली,राज कमल बोरकर,रमाकांत शर्मा,थानसिंह यादव,शुभम गोइर,अनिल सिंह,संजय मिश्रा,चंदन मनहरे,ईश्वर वर्मा,शशिकांत यादव,तारा पाटिल,हेमलता वर्मा,साक्षी वर्मा,किरण अग्रवाल,प्रिंसी सिंह के अलावा समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे