छत्तीसगढ़दुर्ग

चाय पर चर्चा में विधायक गजेंद्र ने बताया मोदी का विजन…

दुर्ग। गंजपारा सदर मंडल द्वारा आयोजित चाय पे चर्चा में विधायक गजेंद्र यादव शामिल हुए उन्होंने विकसित भारत को लेकर नरेंद्र मोदी जी के विजन, प्रदेश में डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों तथा चुनावी मुद्दों पर आम जनता एवं कार्यकर्ताओं से बात किये। वार्ड 36 में सुबह 8 बजे से आयोजित चाय पर चर्चा में विधायक गजेंद्र ने बताया की मोदी सरकार ने भारत को मजबूत बनाने के लिए गांव, गरीब, युवा, दलित, वंचित, शोषित, पीड़ित, किसान, महिला सभी की चिंता की है।

उनके आव्हान पर स्वछता के प्रति देश की जनता जागरूक हुए है। देश और प्रदेश को विकास की ओर ले जाने का विचार केवल भारतीय जनता पार्टी के पास है। भाजपा की ही देन है की 500 वर्षों के संघर्ष बाद रामलला अयोध्या के भव्य मंदिर में स्थापित हुए। आज देश का बच्चा बच्चा जय श्री राम बोल रहे है। छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार से सभी का जीवन खुशहाल हुआ है। मोदी जी के पहल से देश डिजिटल की ओर बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में फिर से भाजपा सरकार बनाने सांसद प्रत्याशी विजय बघेल को प्रचंड बहुमत से विजय दिलाएंगे।

इस दौरान, गरियाबंद भाजपा महामंत्री रिखीराम यादव, जिला उपाध्यक्ष विनायक नातू, मंडल अध्यक्ष मदन वड़ई, मनोज अग्रवाल, राजेंद्र पाध्ये, अशोक राठी, कांतिलाल जैन, राजेश ताम्रकार, छन्नू यादव, रमेश श्रीवास्तव, विक्की देवांगन, रामनारायण, योगेन्द्र यादव, मुकेश राठी, लक्ष्मीकांत दुबे, महेश टावरी, किशोर अहिरवार, अनिकेत यादव, महेश सर्वा, देव वर्मा, खिलावन मटियारा, कुलेश्वर साहू, आशुतोष यादव, सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button