छत्तीसगढ़दुर्ग

पुलिस की कार्यवाही, आरोपी सटटा खिलाते गिरफ्तार, नगदी रकम जप्त…

दुर्ग: श्रीमान पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला (भा.पु.से.) के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई सत्यप्रकाश तिवारी (रापुसे) के मार्गदर्शन में ऑन लाईन एवं आफ लाईन सटटा करने वालें पर निगाह रखी जा रही थी कि दिनांक 01.05.2024 को जरिये मुखबिर से सूचना मिली कि नेवई भाठा काजल चौक के पास अवैध लाभ कमाने की नियत से सटटा पर्ची के माध्यम से सटटा खिला रहे कि मुखबिर की सूचना पर रेड कार्यवाही कर आरोपी लोचन कुमार बंजारे पिता रामसाय बंजारे उम्र 23 वर्ष साकिन नेवई भाठा काजल चौक आशा दीप स्कूल के पास थाना नेवई जिला दुर्ग को रगे हाथ पकडा गया।

आरोपी के कब्जे से 2650 रू नगद, 02 नग सटटा पटटी, 01 डाटपेन जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया कि आरोपी का कृत्य धारा 06 छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद शुक्ला, प्रआर 1221 सूरज पाण्डेय, आरक्षक रवि बिसाई, चंदन भास्कर, का विशेष योगदान रहा है।

गिरफ्तार आरोपीगण – लोचन कुमार बंजारे पिता रामसाय बजारे उम्र 23 वर्ष साकिन नेवई भाठा काजल चौक आशा दीप स्कूल के पास थाना नेवई जिला दुर्ग

मशरूका – 2650 रू नगद, 02 नग सटटा पटटी, 01 डाटपेन

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button