अन्‍यछत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

संयंत्र ने सेलेबल स्टील में अब तक की सर्वश्रेष्ठ लोडिंग दर्ज की…

वित्त वर्ष 2023-24 में कोक ओवन, ओर हैंडलिंग प्लांट और आरएमपी-3 ने दर्ज किया सर्वश्रेष्ठ उत्पादन रिकाॅर्ड

संयंत्र ने सेलेबल स्टील में अब तक की सर्वश्रेष्ठ लोडिंग दर्ज की... संयंत्र ने सेलेबल स्टील में अब तक की सर्वश्रेष्ठ लोडिंग दर्ज की...

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र ने वित्त वर्ष 2023-24 में उत्पादन के सभी प्रमुख मापदंडों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज करने के साथ ही ब्लास्ट फर्नेस में ईंधन के रूप में प्रयुक्त होने वाले ड्राई ब्लास्ट फर्नेस कोक उत्पादन, ओर हैंडलिंग प्लांट (ओएचपी) में मटेरियल हैंडलिंग, रिफ्रैक्टरी मटेरियल प्लांट-3 (आरएमपी-3) में लाइम और कैल्साइंड डोलोमाइट का उत्पादन तथा प्लेट मिल में हाई टेंसाइल प्लेटों के उत्पादन में रिकाॅर्ड दर्ज किया है।

वित्त वर्ष 2023-24 में संयंत्र के कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग ने 3.19 मिलियन टन ड्राई ब्लास्ट फर्नेस कोक उत्पादन दर्ज कर, अब तक के किसी भी वित्तीय वर्ष के लिए सर्वश्रेष्ठ उत्पादन दर्ज किया। इसके साथ ही कोकओवन ने वित्त वर्ष 2010-11 में दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ 3.12 मिलियन टन उत्पादन को पार किया। वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान ओएचपी ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ कुल 22.23 मिलियन टन मटेरियल हैंडलिंग कर, वित्त वर्ष 2022-23 में दर्ज 20.75 मिलियन टन के पिछले सर्वश्रेष्ठ रिकाॅर्ड को पार किया। माॅडेक्स इकाई, आरएमपी-3 ने भी अब तक का सर्वश्रेष्ठ 6.34 लाख टन लाइम और कैल्साइंड डोलोमाइट उत्पादन दर्ज किया, जो कि वित्त वर्ष 2022-23 में दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ उत्पादन 4.96 लाख टन से कहीं अधिक है।

वर्ष के दौरान प्लेट मिल का व्यापक कैपिटल रिपेयर किया गया। वित्त वर्ष 2023-24 में मिल ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ 2,63,230 टन स्पेशल स्टील हाई टेंसाइल ग्रेड प्लेटों का उत्पादन कर, वित्त वर्ष 2014-15 में दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ उत्पादन 2,37,708 टन को पार किया। मर्चेंट मिल और वायर रॉड मिल ने पिछले वित्तीय वर्ष 2022-23 की तुलना में अच्छी वृद्धि दर्ज की है।

प्रोडक्शन शाॅप्स द्वारा अब तक उच्चतम उत्पादन दर्ज करने के फलस्वरूप संयंत्र ने वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान अब तक का सर्वश्रेष्ठ 5.21 मिलियन टन सेलेबल स्टील लोडिंग कर, वित्त वर्ष 2022-23 में दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ 4.77 मिलियन टन लोडिंग को पार किया।
टेक्नो-इकाॅनामिक्स के क्षेत्र में, संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेसों ने वित्त वर्ष 2023-24 में अब तक का उच्चतम कोल डस्ट इंजेक्शन (सीडीआई) दर 120 किलोग्राम प्रति टन हाॅट मेटल दर्ज किया। संयंत्र की सबसे बड़ी फर्नेस, ब्लास्ट फर्नेस-8 ने वित्त वर्ष 2022-23 में दर्ज 2.12 टन क्यूबिक मीटर प्रतिदिन उत्पादकता की तुलना में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रतिदिन 2.20 टन क्यूबिक मीटर उत्पादकता दर्ज की।

‘सेल शाबाश’ योजना के तहत ब्लास्ट फर्नेस विभाग के 71 कर्मचारी सम्मानित

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस विभाग के 71 कर्मचारियों को उनके अभिनव प्रयासों के प्रोत्साहन के लिए, लॉन्च की गई ‘सेल शाबाश’ योजना के तहत, श्रेणी -1 और श्रेणी -2 पुरस्कार के लिए प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया गया। इसके अलावा, 2 अप्रैल 2024 को ब्लास्ट फर्नेस कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित सम्मान समारोह में, ई-7 स्तर तक के अधिकारियों सहित 33 कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही उन्होंने, सम्मान प्राप्त सभी कर्मचारियों को प्रोत्साहित करते हुए, उनके कार्यक्षेत्र में हासिल की गई विशेष उपलब्धियों और योगदान के लिए उनकी सराहना की।

ब्लास्ट फर्नेस विभाग के मुख्य महाप्रबंधक सौम्या तोकदार ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में, ब्लास्ट फर्नेस विभाग के सभी अधिकारियों और कार्मिकों को प्रशंसा पत्र प्रदान किया। ज्ञात हो कि ब्लास्ट फर्नेस विभाग ने वित्त वर्ष 2023-24 के आबंटन के अनुरूप इस योजना का क्रियान्वयन पूरा कर लिया है। इस अवसर पर सौम्या तोकदार ने योजना शुरू करने में सेल कॉर्पोरेट कार्यालय के सक्रिय प्रयासों के लिए हार्दिक सराहना व्यक्त की। उन्होंने कहा, यह योजना संगठन के भीतर दीर्घकालिक विकास की क्षमता को पहचानने, प्रशंसा की संस्कृति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उल्लेखनीय है कि पहली बार प्रशंसा पत्र, पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन मोड में तैयार किये गये। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्रबंधक (ब्लास्ट फर्नेस) देवेन्द्र चौधरी द्वारा किया गया।

‘सेल शाबाश’ योजना के तहत जिन अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र प्राप्त हुए, उनमें श्रेणी-1 पुरस्कार के लिए सम्मानित कर्मचारियों में, मास्टर तकनीशियन चंद्र शेखर पांडेय, वरिष्ठ प्रबंधक राम रे रात्रे, मुख्य मास्टर तकनीशियन तरूण कुमार साहू, मुख्य मास्टर तकनीशियन गोपाल भीमटे, मास्टर तकनीशियन सुभाष चंद्रा, मास्टर टेक्नीशियन हीरा लाल साहू, मास्टर ऑपरेटर बी राजेश तिवारी, वरिष्ठ प्रबंधक प्रशांत दत्ता, वरिष्ठ प्रबंधक अभिजीत चौधरी, उप प्रबंधक शाजी बाबू, मुख्य मास्टर तकनीशियन प्रेमलाल सिन्हा, मास्टर संचालक सफीउल्ला खान, मास्टर तकनीशियन प्यारेलाल ठाकुर, मास्टर तकनीशियन उमेंदी राम चुरेन्द्र, मास्टर तकनीशियन मुकेश कुमार सोनी, सी मेन कम मास्टर ऑपरेटिव लक्ष्मी नारायण देवांगन, सी मेन कम मास्टर तकनीशियन लीलाधर डड़वे, मास्टर संचालक  तेजराम ठाकुर, मुख्य मास्टर तकनीशियन राजेश कुमार नायक, मास्टर संचालक भगवती प्रसाद विश्वकर्मा, मास्टर संचालक जय कुमार रावत, मास्टर तकनीशियन शेख मोहम्मद सब्बीर, मास्टर तकनीशियन रामकुमार लाडर, मास्टर तकनीशियन अजय कुमार वर्मा, मास्टर तकनीशियन रघुवीर प्रसाद जायसवाल, मास्टर तकनीशियन रवि सिंघल, संचालक सह तकनीशियन अनिल कुमार पारखे, संचालक सह तकनीशियन एम दिलेश्वरराव, संचालक सह तकनीशियन जनक राम, संचालक सह तकनीशियन भुनेश्वर सिंह ध्रुव, सहायक महाप्रबंधक सत्यब्रत सुतार, मास्टर तकनीशियन शंकर हंसदाह, संचालक सह तकनीशियन सी श्रीनिवासु, सहायक महाप्रबंधक गंभीर सिंह, उप महाप्रबंधक निमेश चंद्र मिश्रा, संचालक सह तकनीशियन पी जोतेस्वर राव, संचालक सह तकनीशियन दीपक कुमार अग्रवाल, सहायक महाप्रबंधक सुबोध दादाजी गायकवाड़, संचालक सह तकनीशियन रवि कुमार लहरी, संचालक सह तकनीशियनदासा टुडू, संचालक सह तकनीशियन खुमान दास, संचालक सह तकनीशियन विजय कुमार बंजारे, संचालक सह तकनीशियन अनिरुद्ध दास, प्रबंधक आर जयराम, प्रबंधक गौरव सिंह, संचालक सह तकनीशियन मोहन राव कांचीपति, संचालक सह तकनीशियन रजनीश कुमार सिंह, संचालक सह तकनीशियन अखिल कुमार राठौड़, संचालक सह तकनीशियन विनोद कुमार शर्मा, संचालक सह तकनीशियन ईश्वर सिंह, संचालक सह तकनीशियन राज कुमार शर्मा, संचालक सह तकनीशियन तुकु माझी, संचालक सह तकनीशियन लक्ष्मी देवांगन, मास्टर संचालक छबीलाल साहू, मुख्य मास्टर तकनीशियन भागवत लाल ठाकुर, मुख्य मास्टर तकनीशियन अंजन कुमार दत्ता, मास्टर तकनीशियन पालसिंह ठाकुर, मास्टर तकनीशियन संतोष कुमार सराठे, मास्टर संचालक टक्कर सिंह ठाकुर, मास्टर तकनीशियन चुन्नीलाल ठाकुर, मास्टर तकनीशियन धनेश राम, मास्टर तकनीशियन समीर घोष, मास्टर तकनीशियन राजकिशोर, मास्टर तकनीशियन अरुण कुमार मेश्राम, मास्टर संचालक युवराज सिंह नेताम शामिल हैं।

श्रेणी-2 पुरस्कार के लिए सम्मानित कर्मचारियों में, वरिष्ठ प्रबंधक राम रे रात्रे, मुख्य मास्टर तकनीशियन तरूण कुमार साहू, वरिष्ठ प्रबंधक अभिजीत चौधरी, उप प्रबंधक शाजी बाबू, मास्टर तकनीशियन बंशी राम लाउत्रे, मास्टर तकनीशियन उमेंदी राम चुरेन्द्र, महाप्रबंधक नवीन कुमार तिवारी, मास्टर संचालक जहूर आलम, मास्टर संचालक तेजराम ठाकुर, मास्टर संचालक भगवती प्रसाद विश्वकर्मा, मास्टर तकनीशियन रवि सिंघल, उप महाप्रबंधक श्रीकांत चंद्र प्रधान, संचालक सह तकनीशियन अनिल कुमार पारखे, संचालक सह तकनीशियन एम दिलेश्वरराव, संचालक सह तकनीशियन भुनेश्वर सिंह ध्रुव, सहायक महाप्रबंधक सत्यब्रत सुतार, मास्टर तकनीशियन शंकर हंसदाह, उप महाप्रबंधक मनीष कुमार तिवारी, संचालक सह तकनीशियन सी श्रीनिवासु, उप महाप्रबंधक निमेश चंद्र मिश्रा, सहायक महाप्रबंधक सुबोध दादाजी गायकवाड़, संचालक सह तकनीशियन मुद्दाड़ा मुरली धर, प्रबंधक आर जयराम, प्रबंधक ऋषभ सी शिंदे, संचालक सह तकनीशियन स्वप्निल पुरूषोत्तम चटप, संचालक सह तकनीशियन  रजनीश कुमार सिंह, संचालक सह तकनीशियन अखिल कुमार राठौड़, वरिष्ठ प्रबंधक सोमेश द्विवेदी, संचालक सह तकनीशियन तुकु माझी, सहायक प्रबंधक विजय कुमार, मास्टर संचालक छबीलाल साहू, मास्टर तकनीशियन धनेश राम, मास्टर तकनीशियन राजकिशोर शामिल हैं।

संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग को अवैध कब्जा हटाने में उल्लेखनीय सफलता

संयंत्र ने सेलेबल स्टील में अब तक की सर्वश्रेष्ठ लोडिंग दर्ज की...

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग ने विगत वित्त वर्ष 2023-24 में भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों के विरुद्ध लगातार कड़ी और बड़ी कार्यवाही की जा रही है। इन कार्यवाही से बड़ी संख्या में अवैध कब्जा हटाया गया और भू माफियाओं पर सशक्त कार्यवाही की गई। इस चालू वित्त वर्ष में भी यह कार्यवाही पूरे वेग से जारी रहेगी। यह कदम भिलाई इस्पात संयंत्र के दृढ़ और सशक्त निर्णय का प्रतिफल है कि इतने पैमाने पर कार्यवाही संभव हो पाई है।

अवैध कब्जाधारियों और भू माफियाओं पर की गयी सभी कार्यवाही, माननीय संपदा न्यायालय से पारित डिक्री के नियमानुसार की गयी है। नगर सेवाएं विभाग के मार्गदर्शन में प्रवर्तन अनुभाग द्वारा विगत वित्त वर्ष में और उसके पूर्व के वर्ष में अवैध कब्जाधारियों के विरुद्ध एक हजार से भी अधिक कार्यवाही की गई। यह सभी कार्यवाही माननीय संपदा न्यायालय द्वारा पारित डिक्री प्रकरणों पर पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में की जा चुकी है।

इसी क्रम में प्रवर्तन अनुभाग द्वारा 1 अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 तक की अवधि में अनेक महत्वपूर्ण कार्यवाही की गई। इन की गई मुख्य कार्यवाहियों से अवैध कब्जाधारियों और भू माफियाओं का मनोबल कमजोर हुआ हैं। नगर सेवाएं विभाग के मार्गदर्शन में प्रवर्तन अनुभाग द्वारा वित्त वर्ष 2023-2024 में कुल 76 प्रकरणों को सम्पादित किया गया। प्रवर्तन अनुभाग द्वारा कुल निष्पादित डिक्री की संख्या 76 रही, जिसमें भूमि डिक्री निष्पादन की संख्या 37 तथा हाउस डिक्री निष्पादन की संख्या 39 है। खाली कराये गये कुल क्वाटर्स की संख्या 137 रही। इन कार्यवाही से कुल भूमि पुर्न प्राप्ति क्षेत्र 43.5 एकड़ रहा, जो नगर सेवाएं विभाग के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

ओल्ड सोप एवं मसाला फैक्टरी में विगत कई वर्षों से किये गए अवैध कब्जे को माननीय संपदा न्यायालय के डिक्री आदेश के अनुपालन में 26 दिसम्बर, 2023 को परिसर से बेदखल कर सील किया गया। रिसाली बीएसपी मार्केट के पास रोड़ किनारे नगर पालिक निगम रिसाली द्वारा स्थापित, 27 गुमटी को 12 दिसम्बर, 2023 को हटाया गया। इस गुमटियों को भिलाई इस्पात संयंत्र के बिना एन ओ सी के स्थापित किया गया था। उक्त स्थल पर संचालित सभी 27 गुमटियों को हटाते हुए, बीएसपी भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया।

इसके साथ ही न्यू सिविक सेन्टर शॉप क्रमांक 100 मिराज सिनेमा (पार्ट-2) के अवैध कब्जाधारियों को बेदखल कर परिसर को सील किया गया। इस शॉप के एक बडे हिस्से को पूर्व में 04 फरवरी, 2023 को अवैध कब्जाधारियों से खाली करा कर सील किया गया था। सेक्टर 04 ए मार्केट के पास अवैध कब्जाधारियों द्वारा, मार्केट के आस-पास कब्जा किए 35 अवैध दुकानों को 16 मार्च, 2024 को हटाया गया।

सेक्टर 03 बोरिया गेट के सामने रोड नं. के किनारे, बीएसपी भूमि पर निर्मित एच एस सी एल गोदाम पर अवैध कब्जा को डिक्री आदेश के अनुपालन में 11 मार्च, 2024 को हटाया गया। इस कार्यवाही के दौरान लगभग 20,000 वर्ग फीट भूमि को कब्जामुक्त कराया गया। एच एस सी एल कॉलोनी मरोदा के पास, बीएसपी स्वामित्व की भूमि पर अवैध कब्जाधारियों के विरूद्ध, लगभग 2.5 एकड भूमि को कब्जाधारियों से 07 फरवरी, 2024 को कब्जामुक्त कराया गया। वहीँ 23 जनवरी, 2024 को शिवपारा नेवई स्थित बीएसपी भूमि से लगभग 30,000 वर्ग फीट भूमि से अवैध कब्जा खाली कराया गया।

इसके अतिरिक्त, रिसाली नेवई क्षेत्र से नेवई रोड नहर किनारे नर्सरी को काट कर अवैध प्लांटिंग कर, आवासीय निर्माण किया जा रहा था, जिसे 28 जनवरी, 2024 को इस क्षेत्र से लगभग 4 एकड बीएसपी भूमि को कब्जामुक्त कराया गया। 15 अप्रैल, 2023 को भिलाई इस्पात संयंत्र अधिग्रहित ग्राम चिखली के खसरा नं. 02 एवं 28 से अवैध कब्जा के लगभग 12 एकड़ बीएसपी की भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया। 09 अप्रैल, 2023 को संयंत्र की भूमि नेवइ क्षेत्र में, अवैध ईट भट्टा संचालित किया जा रहा था, जिनके विरूद्ध डिक्री आदेश जारी किया गया था। बेदखली की कार्यवाही के दौरान आस-पास के लगभग 9.5 एकड़ भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया।

अण्डर ब्रिज सेक्टर-2 से भिलाई पावर हाउस रेल्वे स्टेशन तथा इक्यूपमेंट चौक से फ्लाई ओवर ब्रिज पावर हाउस तक, लगभग 103 अवैध दुकानों को हटाकर कब्जामुक्त कराया गया। टाउनशिप के मुख्य मार्गों, चौक-चैराहो से लगभग 125 अवैध ठेला, स्टॉल इत्यादि को जप्त किया गया तथा 230 अवैध ठेलों स्टॉलों को हटाया गया। प्रवर्तन अनुभाग एवं ट्रेफिक पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से, मुख्य मार्गों से अवैध ठेला व्यवसायियों को हटाने लगभग 25 बार संयुक्त कार्यवाही की गयी। टाउनशिप क्षेत्र में लगाए गए लगभग 9,600 अवैध बैनर पोस्टर को हटाया गया।

नगर सेवाएं विभाग के प्रवर्तन टीम द्वारा अवैध कब्जाधारियों को चेतावनी देकर लगभग 522 नोटिस जारी किया गया। साथ ही 491 कब्जाधारियों को समझाइश दी गई, काउंसलिंग की गई। इसके साथ ही विगत वित्त वर्ष में प्रवर्तन टीम द्वारा लगभग 525 अवैध कब्जों को तोडा गया। 607 सम्पत्तियों के सर्वे रिर्पोट बनाए गए तथा 516 जगहों का निरीक्षण भी किया गया।

संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग के प्रवर्तन अनुभाग ने विगत दो वर्षों में लगभग एक हजार से अधिक अवैध कब्जा के प्रकरणों को खाली करवाया है। विगत वित्त वर्ष 2021-22 में 212, वित्त वर्ष 2022-23 में 289 और वित्त वर्ष 2023-24 में 137 अवैध कब्जा वाले आवास प्रकरणों को रिक्त करवा कर हैंड ओवर किया है। इसी तरह संपदा न्यायालय से डिक्री के 2021-22 में 102, वर्ष 2022-23 में 116 और वर्ष 2023-24 में 76 प्रकरणों को रिक्त करवा कर सुपुर्द किया है। संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग इस कार्यवाही को और भी सशक्त और संगठित रुप से जारी रखेगी और इस्पात नगरी को अवैध कब्जाधारियों से मुक्त करायेगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button