छत्तीसगढ़भिलाई

प्लेट मिल विभाग में शिरोमणि पुरस्कार समारोह का आयोजन…

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के प्लेट मिल विभाग में 02 मार्च 2024 को कर्म एवं पाली शिरोमणि पुरस्कार समारोह का आयोजन प्लेट मिल विभाग के सभागार में किया गया। कार्यक्रम मुख्य महाप्रबंधक (प्लेट मिल) आर के बिसारे के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
जुलाई से सितम्बर 2023 तिमाही के लिए विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक दीनबंधु साहू को तथा अक्टूबर से दिसम्बर 2023 तिमाही के लिए सहायक महाप्रबंधक निरंजन महंता को पाली शिरोमणि पुरस्कार से नवाजा गया।

सितम्बर 2023 के लिए मास्टर आॅपरेटर (आॅपरेशन) नेमी चरण चंद्रकार को, अक्टूबर 2023 के लिए, ओसीटी (आॅपरेशन) कृपाराम गजेन्द्र को, नवम्बर 2023 के लिए ओसीटी (मैकेनिकल मेंटेनेंस) रामेश्वर प्रसाद पांडे को, दिसम्बर 2023 के लिए मास्टर आॅपरेटर (आॅपरेशन) धर्मेन्द्र कुमार सिंह ठाकुर को, जनवरी 2024 के लिए मास्टर आॅपरेटर (आॅपरेशन) पंकज कुमार शर्मा को तथा फरवरी-2024 के लिए चीफ मास्टर टेक्नीशियान (विद्युत) भरत लाल चैधरी को कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि आर के बिसारे ने शिरोमणी पुरस्कार से सम्मानित होने वाले सभी कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि आप लोगों ने अपनी उत्कृष्ट कार्य संस्कृति से चुनौतियों को अवसर में बदलकर कठिन कार्यो को पूर्ण किया है। यह भिलाई के कार्य संस्कृति एवं टीम वर्क की उपलब्धि है। हमारे श्रमवीरों ने अपने अथक परिश्रम, कार्यकुशलता, लगन एवं तकनीकी दक्षता से कई चुनौतियों पर विजय पाकर परचम लहराये हैं।

इस समारोह में प्लेट मिल के महाप्रबंधक (आॅपरेशन) संजय त्रिपाठी, महाप्रबंधक भास्कर राय, महाप्रबंधक (विद्युत) श्रीनिवास सेषु, महाप्रबंधक (मैकेनिकल) ए के जैन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित विशेष अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रबंधक (कार्मिक मिल्स जोन-3) विजय कुमार ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्मिक विभाग की ओर से श्रीमती मीनू चौहान, श्रीमती नीता सरवरे ने अपना योगदान दिया। इस पुरस्कार का मुख्य उद्देश्य अपने कार्यस्थल/पाली में नवीनता, बेहतर संसाधनों का उपयोग एवं संगठनात्मक उद्देश्यों को पूरा करने के लिए सुरक्षा के मानक मापदण्डों के साथ विभाग में उल्लेखनीय प्रदर्षन करने वाले कर्मठ एवं सृजनशील कार्मिकों को एक विशेष पहचान प्रदान कर सम्मानित करना है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button