अन्‍यअपराधछत्तीसगढ़

चरित्रशंका पर पत्नी की हत्या कर भाग निकला पति, पुलिस ने ट्रेन से किया गिरफ्तार….

बिलासपुर। चिंगराजपारा स्थित मकान के भीतर महिला का खून से लथपथ लाश मिली है। महिला का पति घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। आरोपित नागपुर भागने की फिराक में था। इससे पहले ही पुलिस ने रेलवे पुलिस के सहयोग से आरोपित को कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि चरित्र शंका पर उसने अपनी पत्नी की हत्या की है। न्यायालय के आदेश पर आरोपित को जेल दाखिल कराया गया है। सकरी क्षेत्र के लाखासार में रहने वाला मुकेश साहू (21) चिंगराजपारा के भरत चौक के पास किराए के मकान में रहकर रोजी-मजदूरी करता था।

उसने एक साल पहले ही गांव की श्वेता कौशिक से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद से दोनों किराए के मकान में रह रहे थे। आसपास के लोगों ने बताया कि मुकेश और श्वेता के बीच आए दिन मामूली बातों को लेकर विवाद होता था। सोमवार को मुकेश शराब के नशे में था। रात को दोनों के बीच पारिवारिक बातों को लेकर विवाद हो रहा था। मोहल्ले के लोगों को आए दिन होने वाले विवाद की जानकारी थी। इसके कारण किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। कुछ देर बाद उनकी आवाज आनी बंद हो गई। सुबह लोगों ने उनके मकान में ताला लगा देखा।

किसी अनहोनी की आशंका पर मोहल्ले के लोगों ने सरकंडा पुलिस को इसकी सूचना दी। इस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। मोहल्ले वालों की मौजूदगी में मकान का ताला तोड़ा गया। अंदर श्वेता की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। पास में ही रक्तरंजित कुल्हाड़ी थी। पुलिस ने आसपास के लोगों को से पूछताछ कर श्वेता के स्वजन की जानकारी जुटाई। महिला के स्वजन को घटना की जानकारी देकर शव का पीएम कराया गया। इधर पुलिस की टीम ने फरार पति की तलाश शुरू कर दी। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पता चला कि आरोपित ट्रेन से महाराष्ट्र की ओर भाग रहा है। इस पर पुलिस की एक टीम को नागपुर रवाना किया गया।

रेलवे पुलिस को आरोपित की तस्वीर भेजकर जानकारी जुटाई गई। आरोपित कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस से महाराष्ट्र भाग रहा था। पुलिस ने उसे ट्रेन से ही गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि सोमवार की रात चरित्र शंका पर पत्नी से विवाद हो रहा था। इसी दौरान उसने अपनी पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया। हमले में उसकी पत्नी की मौत हो गई।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button