छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

छत्तीसगढ़ की छोटी-छोटी पर महत्वपूर्ण जानकारी…पढ़े पूरी खबर…

मृतक के परिजन को मिली 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता

दुर्ग / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने दुर्घटना में मृतक के परिजन को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सेलूद तहसील पाटन जिला दुर्ग निवासी छत्तर सिंह की विगत 12 अगस्त 2023 को सांप काटने से उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी थी।

कलेक्टर द्वारा शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के अनुरूप स्व. छत्तर सिंह की पत्नी श्रीमती वर्षा पटेल को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

होली के अवसर पर 25 मार्च 2024 को शुष्क दिवस घोषित

दुर्ग / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने होली (जिस दिन रंग खेला जाय) पर मदिरा दुकानों के लिए शुष्क दिवस घोषित किया है। मिली जानकारी के अनुसार 25 मार्च 2024 होली के अवसर पर जिले में स्थित सभी प्रकार की मदिरा दुकाने एवं लायसंस अर्थात् सी. एस.-2 (घघ), सी.एस.-2 (घघ कम्पोजिट), एफ.एल.-1 (घघ), एफ.एल.-1 (घघ कम्पोजिट) एफ. एल. 3 (होटल बार), एफ.एल.-3 (क), एफ.एल.-3 (ग), एफ.एल. 4 (असैनिक विनोद गृह), एफ.एल.-4क (व्यवसायिक क्लब), एफ.एल. 7/8 (सैनिक कैंटीन) एवं भण्डारण भाण्डागार भिलाई पूर्णतः बंद रहेंगे। आदेश का कड़ाई से पालन कराने कहा गया है।

मृतक के परिजनों को 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता

दुर्ग / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने दुर्घटना में मृतक के परिजनों को 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डबरापारा दक्षिण वार्ड -10, तहसील भिलाई-03 जिला दुर्ग निवासी श्री दयावंती देवी की विगत 04 मई 2022 को ’’टक्कर मारो और भाग जाओ’’ वाहन दुर्घटना से मृत्यु हो गई थी। इसी प्रकार कुन्दरापारा वार्ड नं 54 पोटियाकला तहसील व जिला दुर्ग निवासी अजय बघेल की विगत 19 फरवरी 2023 को ’’टक्कर मारो और भाग जाओ’’ वाहन दुर्घटना होने से उपचार के दौरान 20 फरवरी 2023 को मृत्यु हो गई थी।

उक्त दोनो घटनाओं में मृतकों के परिजन को प्रतिकर के रूप में कलेक्टर द्वारा स्व. दयावंती देवी के वैधानिक प्रतिनिधि श्री करमजीत सिंग सोनी (पुत्र) को 25 हजार रूपये एवं स्व. अजय बघेल के वैधानिक प्रतिनिधि श्रीमती राधिका बघेल (पत्नि) को 25 हजार रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button