अपराधछत्तीसगढ़

सुसाइड करने ट्रक के सामने कूद रही थी महिला, जवानों ने बचाई जान…

बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र के मध्यनगरी चौक के पास रहने वाली महिला ट्रक के सामने कूदकर आत्महत्या का प्रयास कर रही थी। इसकी सूचना पर डायल 112 के जवानों ने उसे यह कदम उठाने से रोका और समझाया। फिर महिला को स्वजन के हवाले कर समझाइश दी गई।

एएसपी अर्चना झा ने बताया कि शनिवार की रात करीब 12 बजे एक महिला नेहरू चौक पर पहुंची। उसकी गतिविधियां संदिग्ध थीं। इसके कारण जवान उस पर नजर रखे हुए थे। इसी बीच महिला एक ट्रक के सामने कूदकर आत्महत्या की कोशिश करने लगी। जवानों ने उसे पकड़कर बचा लिया। इसके बाद महिला उसलापुर स्टेशन जाकर आत्महत्या की बात कर रही थी। उससे पूछताछ कर उसके स्वजन की जानकारी जुटाई गई।

इसके बाद स्वजन को मौके पर बुलाया गया। स्वजन ने बताया कि पारिवारिक विवाद के बाद महिला अपने घर से निकली थी। पुलिस ने महिला को स्वजन के हवाले कर दिया है। साथ ही महिला और उसके परिवार वालों को समझाइश दी गई है। महिला के स्वजन ने सिविल लाइन पुलिस, 112 के आरक्षक रमेश देवांगन, चालक जितेंद्र कुमार का आभार जताया।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button