छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

छत्तीसगढ़ की छोटी-छोटी पर महत्वपूर्ण जानकारी…पढ़े पूरी खबर…

मृतक के परिजनों को मिली 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता

दुर्ग / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने दुर्घटना में मृतक के परिजनों को 8 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नं. 3 लक्ष्मी पारा नंदनी जामुल भिलाई-3 जिला दुर्ग निवासी कौशल निषाद की विगत 30 मई 2021 को सांप काटने से मृत्यु हो गयी थी। इसी प्रकार ग्राम खोरपा भाठापारा तहसील पाटन जिला दुर्ग निवासी आदित्य वर्मा की विगत 05 नवम्बर 2023 को खदान गड्डे के पानी में डूबने से मृत्यु हो गयी थी।

कलेक्टर द्वारा शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के अनुरूप स्व. कौशल निषाद की पत्नि श्रीमती झमिता निषाद को एवं स्व. आदित्य वर्मा के पिता अंगद वर्मा को 4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

कृषक उन्नति योजना : मुख्यमंत्री द्वारा रिमोट के बटन दबाते ही जिले की 105778 किसानों के खाते में 537 करोड़ 60 लाख की राशि अंतरित

दुर्ग / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज कृषक उन्नति योजना के तहत डीबीटी के माध्यम से छत्तीसगढ़ की 24.72 लाख से अधिक किसानों के खाते में 13320 करोड़ रुपए बटन दबाकर राशि का अंतरण किया। मुख्यमंत्री द्वारा रिमोट के बटन दबाते ही दुर्ग जिले की 105778 किसानों के खाते में 537 करोड़ 60 लाख की राशि अंतरित हुआ। दुर्ग जिले में 87 समितियों के 102 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से धान खरीदी की गई। राज्य सरकार द्वारा किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विटंल के मान से धान की खरीदी की गई। किसानों को अंतर की राशि धान कामन एवं सरना धान 917 रुपए प्रति क्विंटल एवं धान ग्रेड ’ए’ 897 रुपए प्रति क्विंटल के मान से भुगतान किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बालोद जिले से प्रदेश के सभी विकासखंडों में आयोजित कृषक उन्नति योजना को वर्चुअल संबोधित किया। दुर्ग जिले के विवेकानंद सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री ने सभी किसानों को अंतर की राशि उनके खाते में अंतरण होने पर किसानों को बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के तीन माह पूरा हो गया। राज्य सरकार द्वारा शपथ ग्रहण के दूसरे दिन प्रथम कैबिनेट की बैठक में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत 18 लाख घरों के निर्माण की स्वीकृति दी।

महिला सशक्ति को ध्यान में रखते हुए महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं के खाते में 655 करोड़ 57 लाख रुपए की पहली किस्त का अंतरण किया। महिलाओं को प्रतिमाह 1000 हजार रूपए की दर से वार्षिक 12 हजार रूपए आर्थिक सहायता प्राप्त होगी। राज्य सरकार ने अन्न दाता किसानों को दो साल के बकाया राशि बोनस की राशि लगभग 13 लाख किसानों के बैंक खाते में सुशासन दिवस के दिन 3716 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की। किसानों से रिकार्ड तोड़ धान खरीदी की गई। तेंदूपत्ता संग्रहण दर को 4000 रुपए प्रति मानक बोरा से बढ़ाकर 5500 रूपए प्रति मानक बोरा के हिसाब से 15 दिन खरीदी की जाएगी। छत्तीसगढ़ के लोगों को अयोध्या यात्रा के लिए रामलला दर्शन योजना लागू की गई, जिसका लाभ छत्तीसगढ़वासी उठा रहे हैं।

विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान देश है। किसानों के लाभ को बढ़ाने के लिए यह योजना चालू किया गया है। किसानों के लिए यह ऐतिहासिक दिन है। धान की खरीदी की अंतर की राशि 917 रूपए प्रति क्विंटल की दर से दिया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने किसानों के सर्वतोमुखी कल्याण के लिए अनेक योजनाओं को क्रियान्वित किया है। छत्तीसगढ़ के माटी मुखिया प्रदेश के किसानों को आज कृषक उन्नति योजना के तहत अंतर की राशि का वितरण किया। सरकार ने दो सालों का बकाया बोनस राशि भी दिया। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत शासन ने 18 लाख आवास बनाने का निर्णय लिया। राज्य सरकार द्वारा किसानों की स्थिति मे सुधार करने के लिए विकास की गंगा लगातार प्रवाहित कर रहे हैं।

कार्यक्रम के पश्चात कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा कोडिया समिति के किसान खेदूराम/कोमन ग्राम कोडिया, करंजा भिलाई समिति के किसान विनायक/गिरजाशंकर ग्राम समोदा, थनौद समिति के किसान लजकुमार/हेमराय ग्राम बिरेझर, चंदखुरी समिति के किसान चैतराम/गणेश ग्राम चंदखुरी एवं कोडिया समिति के किसान राकेश कुमार/सखाराम ग्राम खम्हरिया को कृषक उन्नति योजना के तहत प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अश्वनी देवांगन, जितेन्द्र साहू, विनायक ताम्रकार सहित बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित थे।

शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में कौशल परीक्षा 14 मार्च को

दुर्ग / शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, दुर्ग नोडल के अंतर्गत दुर्ग जिले में स्थित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं हेतु व्यवसाय-स्टेनोग्राफर एवं सेक्रेट्रियल असिस्टेंट (हिन्दी/अंग्रेजी ) एवं सेक्रेट्रियल प्रेक्टिस के लिए मेहमान प्रवक्ताओं के पात्र अभ्यर्थियों की गति कौशल परीक्षा लिया जाना है। उक्त कौशल परीक्षा आयोजन 14 मार्च 2024 को सुबह 11 बजे निर्धारित किया गया है। उक्त परीक्षा में सम्मिलित होने वाले पात्र अभ्यर्थियों की सूची जिले की वेबसाईट durg.gov.in और govtitidurg.org के वेबसाईट पर देखी जा सकती है।

अंजोरा मंडल अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों का लोकर्पण एवं भूमिपूजन दिनांक 13 मार्च दिन बुधवार को होना सुनिश्चित हैं उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य अतिथि- विजय बघेल सांसद दुर्ग लोकसभा अध्यक्षता- ललित चंद्राकर विधायक दुर्ग ग्रामीण विधानसभा विशेष अतिथि- गिरेश साहू मंडल अध्यक्ष अंजोरा उपस्थित रहेंगें कार्यक्रम विवरण

12 बजे मोहलाई
1बजे नगपुरा दुर्गा मंदिर के पास
2 बजे अंजोरा ‘ख’

उक्त लोकर्पण भूमिपूजन कार्यक्रम में भाजपा उतई मंडल में निवासरत प्रदेश, जिला, मंडल के पदाधिकारी कार्यकारिणी व मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी कार्यकारिणी, सरपंच, पंच, शक्ति केंद्र के प्रभारी, सहसंयोजक, संयोजक बूथ के अध्यक्ष, सचिव एवं मंडल के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ देव तुल्य कार्यकर्ता आप सभी सादर आमंत्रित हैं

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button