छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

जय प्रकाश यादव ने कोसानगर में महाशिवरात्रि का भव्य संगीतमय आयोजन कराया…

भिलाई – महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर राधा कृष्ण मंदिर कोसानगर भिलाई के अध्यक्ष एवं पूर्व भाजपा पार्षद जय प्रकाश यादव द्वारा मंदिर प्रांगण में दिनांक 8 मार्च 2024 ,समय शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक सुमधुर गीतों के साथ संगीतमय भजन संध्या एवं झांकी का आयोजन किया गया।

आयोजन में मुख्यअतिथि नगर पालिक निगम भिलाई के नेता प्रतिपक्ष भोजराज भोजू सिन्हा,अति विशिष्ट अतिथि जिला सह कोषाअध्यक्ष कन्हैया सोनी,सुपेला मंडल अध्यक्ष रूपराम साहू ,महामंत्री गोवर्धन साहू विशिष्ट अतिथि शरद बिज़वे ,पूर्व पार्षद ललिता पिल्ले, अप्पाराव, कोटेश्वर राव,मीना शुक्ला, रमा श्रीवास्तव,एस राजन उपस्थित रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व पार्षद जय प्रकाश यादव ने किया। जिसमें शहर के वरिष्ठ पत्रकारों हरप्रीत भाटिया,विकास तिवारी,मनोज सिंह ,कृष्णकांत साहू,भारती कौर, राजू सिंह का पत्रकारिता के क्षेत्र के उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभूतियों का सम्मान किया गया।

अध्यक्षीय उद्बोधन में जय प्रकाश यादव ने कहा शिव और पार्वती के विवाह के रूप में हर घर में मनाया जाता है। महाशिवरात्रि के उत्सव के 3-4 दिन पहले यह शुरू हो जाता है और उसके दो दिन बाद तक जारी रहता है। इस दिन बहुत से लोग व्रत रखते हैं और ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से भगवान प्रसन्न हो सकते हैं और भगवान शिव का आशीर्वाद मिल सकता है। मुख्य अतिथि भोजराज भोजू सिन्हा ने समिति के प्रतिवर्ष के आयोजन के बढ़ते स्वरूप की सराहना की। शिव भगवान से सभी के कल्याण की प्रार्थना की। इस अवसर पर पूर्व पार्षद जय प्रकाश यादव ,राम कुमार यादव ,संजू दुर्गेश चौधरी, राजेश यादव ,कमल नारायण यदु,रोहित यादव ,भरत यादव,रितिक यादव, रामाशीष सिंह, सहित अन्य उक्त आयोजन में गणमान्य नागरिकों की गरिममयी  उपस्थिति रही।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button