अपराधछत्तीसगढ़

आगजनी मामला: नशेड़ी ने खुद के घर में लगाई आग, पुलिस ने किया गिरफ्तार…

बिलासपुर। सरकंडा के अरविंद नगर में रहने वाले नशेड़ी युवक ने अपनी पत्नी से विवाद के बाद उसे घर निकाल दिया। इसके बाद उसने अपने कमरे में आग लगा दी। इससे युवक और उसके बड़े भाई के कमरे में रखा सामान आग की चपेट में आ गया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने आगजनी का मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। सरकंडा के अरविंद नगर में रहने वाली लता यादव (38) गृहणी हैं। वह एसईसीएल में ठेके पर काम करती है। रविवार की रात वह अपने पति लक्ष्मी यादव के साथ मायके तिफरा गई थी। महिला ने बताया कि रात करीब 11 बजे उसके देवर रामप्रसाद यादव ने अपनी पत्नी रमाबाई से विवाद किया। इसके बाद उसने अपनी पत्नी को घर से भगा दिया।

सुबह चार बजे के करीब पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने फोन कर बताया कि उसके मकान में आग लगी है। इस पर लता और उसके पति लक्ष्मी यादव घर आए। तब तक दमकल आ चुकी थी। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। तब तक महिला के कमरे में रखे सामान आग की चपेट में आ गए थे। महिला ने बताया कि उसकी सास ने अपने बेटे को आग लगाते हुए देखा। इसका विरोध करने पर रामप्रसाद ने अपनी मां से भी विवाद करते हुए गाली-गलौज की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

आए दिन करता है हंगामा

महिला ने पुलिस को बताया कि उसका देवर आए दिन नशे में घर आता है। इसके बाद वह अपनी पत्नी और मोहल्ले वालों से विवाद कर हंगामा करता है। उसकी हरकतों के कारण परिवार वाले भी परेशान रहते हैं। युवकी पत्नी भी उसकी हरकतों से परेशान है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button