Site icon जनता की कलम

छत्तीसगढ़ की छोटी-छोटी पर महत्वपूर्ण जानकारी…पढ़े पूरी खबर…

छत्तीसगढ़ की छोटी-छोटी पर महत्वपूर्ण जानकारी...पढ़े पूरी खबर...

कैलेण्डर वर्ष 2024 के लिए स्थानीय अवकाश घोषित

  • R.O. No. - 13538/41

दुर्ग / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने सामान्य पुस्तक परिपत्र में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कैलेण्डर वर्ष 2024 के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया है। प्राप्त जानकारी अनुसार सोमवार 22 जनवरी 2024 को अयोध्या श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा, शुक्रवार 11 अक्टूबर 2024 को दशहरा (महाअष्टमी/महानवमी) एवं शुक्रवार 01 नवम्बर 2024 को दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश बैंक व कोषालय पर लागू नहीं होगा।

लोकसभा निर्वाचन-2024 की तैयारी: रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अफसरों की नियुक्ति

दुर्ग / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने राज्य के शासकीय राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार लोकसभा निर्वाचन-2024 के अंतर्गत 07 दुर्ग लोकसभा निर्वाचन के लिए अधिसूचित पदनाम के अनुरूप सुचारू रूप से कार्य संपादन हेतु रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी की नियुक्ति की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 07 दुर्ग के रिटर्निंग अधिकारी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दुर्ग सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी होगी।

R.O. No. - 13538/41

इसी प्रकार विधानसभावार क्रमशः 62 पाटन के लिए अनुविभागीय अधिकारी (रा.) पाटन दीपक कुमार निकुंज, 63 दुर्ग ग्रामीण के लिए अनुविभागीय अधिकारी (रा.) दुर्ग मुकेश रावटे, 64 दुर्ग शहर के लिए अपर कलेक्टर दुर्ग अरविन्द कुमार एक्का, 65 भिलाई नगर के लिए अपर कलेक्टर दुर्ग गोकुल रावटे, 66 वैशाली नगर के लिए संयुक्त कलेक्टर हरवंश सिंह मिरी तथा 67 अहिवारा के लिए अनुविभागीय अधिकारी (रा.) धमधा विनय कुमार सोनी को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Exit mobile version