छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

दुर्ग विधानसभा से फिर आंतरिक विरोधों के बाद भी एक बार अरुण वोरा को बनाया गया कांग्रेस प्रत्याशी…

दुर्ग – दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र से फिर से कुछ आंतरिक विरोधों के बाद भी एक बार फिर से अरुण वोरा को कांग्रेस प्रत्याशी बनाया गया है। नामांकन प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत वार्ड नं 08 तकिया पारा में महिला कांग्रेस दुर्ग द्वारा अरुण वोरा का प्रचार डोर टू डोर प्रचार प्रसार किया गया।

गौरतलब है कि दुर्ग शहर से सातवीं बार चुनावी मैदान में उतरे वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा को चुनाव प्रचार के दौरान कई वार्डों में मतदाताओं से आशीर्वाद मिला। प्रत्याशी वोरा ने घर घर जनसंपर्क करते हुए जहां – जहां से निकले वहां-वहां महिलाओं ने आरती की थाली लेकर वोरा का स्वागत किया।

इस दौरान दुर्ग जिला कांग्रेस महिला मीडिया प्रभारी प्रीति साहू, किरण देशमुख शहर उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस दुर्ग, भूमिका देशमुख पश्चिम ब्लॉक अध्यक्ष महिला कांग्रेस दुर्ग, परवीन शेख, पिंकी साहू, ज्योति साहू, दीपिका राउत, धनवती निषाद, चमेली साहू, साधना साहू, संतोषी रावत, रमा देशमुख, कविता सारथी, पद्मिनी साहू,कामिनी यादव, मालती साहू, उपस्थित थे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button