छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

ब्राह्मण मित्र मंडल द्वारा दिनाक 5 अक्टूबर को मंगल वाटिका में दीपावली मिलन समारोह किया गया आयोजित…

भिलाई दुर्ग – ब्राह्मण मित्र मंडल भिलाई दुर्ग द्वारा दिनाक 5 अक्टूबर को मंगल वाटिका कोहका रोड कुरूद में दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया कार्य कर्म का संचालन गौक्लेश तिवारी ने किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मुख्य वक्ता डॉक्टर राम किशोर मिश्रावैदिक जी, अमरनाथ त्यागी जी, डॉक्टर सोमनाथ दीवेदी जी, प्रभु नाथ मिश्र, अध्यक्ष सरयु पारीण ब्राह्मण समाज, सुश्री भावना पांडे, अध्यक्षा प्रेस क्लब भिलाई, अजीत सिंह छत्रीय कल्याण सभा भिलाई,राम अचल पांडे, प्रमुख रूप से उपस्थित थे एवम मंचासीन थे, कार्य क्रम की शुरूवात मां भारती के तैलचित्र पर माल्यार्पण करते हुए एवम भारत वर्ष का मानचित्र रंगोली द्वारा डाला गया जिसके चारों ओर 301 दिए प्रज्वलित मुख्य अतिथि एवम सदस्यो द्वारा किए गए।

इस दौरान विद्वान पंडितो द्वारा मंत्रोचार, श्लोक द्वारा मंत्र पढ़े गए, इस मौके पर सभी अतिथियों का पुष्पहार पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया कार्यकर्म के संयोजक राम मिलन दुबे द्वारा अध्यक्षीय संबोधन किया गया एवम दीपावली मिलन पर्व पर सभी को शुभकामनाएं बधाई दी और कहा की दीप पर्व हमें यह संदेश देता है की हम सभी मिलजुल कर रहे , भेदभाव, कटुता, को दूर रखे और भाईचारा , मेल मिलाप रखे इस अवसर मे आप सभी लोगो का हार्दिक स्वागत अभिनंदन करता हूं इस अवसर पर प्रभु नाथ मिश्र राजमणि दुबे, रामबिहारी मिश्रा, सोमनाथ दीवेदी, ने भी संबोधित किया, मुख्य अतिथि डॉ राम किशोर मिश्रा ने कहा कि हम सभी ब्राह्मण धर्म का पालन करें और वेद, शास्त्रों का अध्ययन करेंसनातन धर्म को बचाने और विरोध करने वालो को करारा जवाब दे।

जो यह मानते हे की सनातन धर्म ऐसा वैसा हे उनको यह बता दें की सनातन धर्म की रक्षा करते हुवे हम कार्य कर रहे हैं, घर घर गीता पाठ, सुंदर काण्ड, गायत्री मंत्र पाठ हो यह सुनिश्चित करना चाहिए और समाज के हर जाति, पंथ को इससे अवगत कराते हुए चले, हमारे ऋषि मुनि यो ने समाज कल्याण की दिशा में कार्य किया और धर्म हमारी रक्षा करते हैं, सभी त्योहार,पर्व के पीछे एक संदेश छिपा है एकसूत्र मे बांध कर सभी लोगो को लेकर चलना, सभी को सम्मान देना चाहे वह किसी भी जाति, पंथ धर्म का हो वेद शास्त्र भी यही कहते हैं सर्वे भवन्तु सुखिन,सर्वे संतु, निरामय,का भाव हो,की पंक्ति हमे यही संदेश देती है इसका हम पालन करे परम पिता परमेश्वर ने भी हम इस पृथ्वी मे अच्छे,कर्म करने हेतु भेजा है, कार्यकर्म मे साहित्य कार अमरनाथ त्यागी जी ने भी विस्तृत रूप से बताया कि जो चार वर्ण व्यवस्था है सभी का अपना कार्य छेत्र है।

सभी एक माला के मोती है सभी की एक दूसरे से जरूरतें है यह प्रेरणा देते की मोती माला मे एक साथ गुथी हुई सुंदर दिखती है बिखरने पर सुंदरता नही होती, इस लिए एक रहे, वेद,शास्त्र, धर्म, ज्ञान के बारे में बताया दीप महत्व,सामाजिक चेतना के बारे मे बताया,और दीप पर्व की शुभकामना दी,और ब्राह्मण मित्र मंडल को सुंदर आयोजन के लिए बधाई दी इस अवसर पर पूर्व विधान सभा अध्यक्ष एवम भाजपा प्रत्याशी प्रेम प्रकाश पाण्डे भी कार्यकर्म के अंत मे पहुंच कर सभी लोगो से प्रत्यक्ष भेट की और दीपावली मिलन पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं बधाई दी।

इस अवसर पर ब्राह्मण मित्र मंडल ने भी पुष्प हार पहना कर स्वागत किया, कार्य कर्म के अंत में सामूहिक भोज की व्यवस्था थी आभार व्यक्त महेश तिवारी सह संयोजक ने किया, कार्य कर्म मे शामिल मुख्य रूप से शंकर चरण पांडे, चंद्र शेखर पांडे, राम बिहारी मिश्र, उमेश शुक्ला, राज मणि दुबे,गुरु प्रसाद तिवारी, सुदेश मिश्रा, रघु नाथ उपाध्याय, डी पी मिश्रा, सुभाष चन्द्र पांडे, जे एन तिवारी, उर्मिला उपाध्याय, बाबू लाल शर्माईश्वर चंद्र त्रिपाठी,राजेश त्रिपाठी, अंजू त्रिपाठी ,विमला पांडे,रमेश शर्मा , सरोज चौबे, रीता शुक्ला, रागनी झा,पूनम मिश्रा पूजा तिवारी, आई पी मिश्रा, अवधेश पांडे, एस एस तिवारी,सोमेश त्रिवेदी, विवेक शर्मा,पंडित रोशी त्रिपाठी, मयंक चतुर्वेदी, अजय शंकर तिवारी, यश तिवारी, लक्ष्मी कांत तिवारी, मृदुला शुक्ला,रिचा शुक्ला, प्रेमा मिश्रा, प्रवीण पाण्डेय, विजय तिवारी, संजय मिश्रा, कमल शुक्ला, नितेश मिश्रा, अखिलेष तिवारीकुणाल शुक्ला,अशोक उपाध्याय, रवि कांत उपाध्याय, शशांक मिश्र, प्रभात मिश्रा, अरविन्द तिवारी, आरती मिश्रा, सविता शुक्ला, अमित कुमार दुबे आनन्द मिश्रा, अंजन दिवेदी, विनोद पांडे अतुल मिश्रा, परमहंस तिवारी, सीमा मिश्रा, गुड़िया तिवारी,राम किनकर मिश्रा, रागिनी पांडे, अभिषेक पांडे, अभी तिवारी, बबलू पांडे, दिनेश शर्मा विनय पांडे, प्रदीप पांडे,स्वीटी कौशिक, प्रमिला दुबे, चेतन शर्मा सरोज सिंह, अभिष्क शुक्ला डी पी सिंह, सुरेन्द्र शर्मा, पापू शर्मासमीर पाठक सेजल पांडे, प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button