छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

छत्तीसगढ़ की छोटी-छोटी पर महत्वपूर्ण जानकारी…पढ़े पूरी खबर…

त्रुटिवश अंकित ’’संपत्ति के ब्यौरे’’ को विलोपित कर जारी किया गया शुद्धि पत्र

दुर्ग / अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार 12 अक्टूबर को रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी के साथ सर्व मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई थी। बैठक के कार्यवाही विवरण में सभी अभ्यर्थियों को 03 बार अपने ’संपत्ति के ब्यौरे’ त्रुटिवश अंकित हो गया था। इस पंक्ति में शब्द ’’संपत्ति के ब्यौरे’’ त्रुटि का परिमार्जन करते हुए उक्त शब्द को विलोपित किया गया है। कार्यवाही विवरण का शेष अंश यथावत रहेगा।

भिलाई निवास में निर्वाचक प्रेक्षकों से मिलने का समय निर्धारित

दुर्ग / भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा विधानसभा निर्वाचन अंतर्गत दुर्ग जिले के लिए प्रेक्षक नियुक्त किये गये हैै। प्रेक्षकगणों का जिले में आगमन हो गया है। भिलाई निवास में प्रेक्षकगणों का जनसामान्य से मिलने का समय निर्धारित कर दिया गया है। जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 62 पाटन के लिए प्रेक्षक नितिन सिंह भदौरिया (आईएएस) को निर्वाचन प्रेक्षक नियुक्ति किया गया है, इनका मो. 7587016628 है। विधानसभा क्षेत्र 63 दुर्ग ग्रामीण एवं 64 दुर्ग शहर के लिए प्रेक्षक आर. लालवेना (आईएएस) होंगे, इनका मो. 7587016629 है।

इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 65 भिलाई नगर के लिए प्रेक्षक दीपक कुमार मीणा (आईएएस) होंगे, इनका मो. 7587016630, विधानसभा क्षेत्र 66 वैशाली नगर के लिए प्रेक्षक डॉ. राज कृष्ण प्रुथी (आईएएस), इनका मो. 7587016631 तथा विधानसभा क्षेत्र 67 अहिवारा के लिए प्रेक्षक सुवेन्दु कानुनगो (आईएएस) को नियुक्त किया गया है, इनका मो. 7587016632 है। इन प्रेक्षकगणों से जनसामान्य प्रतिदिन भिलाई निवास मिनी हॉल रिसेप्शन के बाजू में प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक मिल सकते हैं।

इसी प्रकार व्यय प्रेक्षक 62 पाटन, 63 दुर्ग ग्रामीण एवं 64 दुर्ग शहर के लिए सुकुमार सरकार (आईआरएस) मोबाईल नंबर 7587016635 और विधानसभा क्षेत्र क्र. 65 भिलाई नगर, 66 वैशाली नगर, 67 अहिवारा के लिए तारिक मबूद (आईआरएस) व्यय प्रेक्षक होंगे, इनका मोबाईल नं. 7587016636 है। इन व्यय प्रेक्षकों से जनसामान्य भिलाई निवास मिनी हॉल रिसेप्शन के बाजू में प्रतिदिन शाम 4 बजे से शाम 5 बजे तक मुलाकात कर सकते हैं।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button