मनोरंजन

New Release: एंटरटेनमेंट का मिलेगा फुल डोज, इस हफ्ते OTT पर रिलीज हुईं 8 नई फिल्में और वेब सीरीज

New Movies and Web Series: ओटीटी पर इस हफ्ते एक या दो नहीं बल्कि 8 फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं. नई रिलीज हो रही वेब सीरीज में एस्पिरेंट्स के नए सीजन के लेकर आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 तक शामिल हैं. आइए, यहां जानते हैं कौन-कौन सी फिल्में और वेब सीरीज इस हफ्ते ओटीटी पर दस्तक दे रही हैं.

1/8

काला पानी: मोना सिंह की इस सीरीज की कहानी अंडमान-निकोबार पर फैली एक बीमारी के इर्द-गिर्द घूमती है. सीरीज में बीमारी के रहस्य और इसके इलाज को निकालने की जद्दोजहद दिखाई गई है. इस सीरीज को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

2/8

पेन हसलर: इस फिल्म की कहानी एक सिंगल महिला की है, जो गलती से एक स्कैम का शिकार हो जाती है. ये फिल्म 20 अक्टूबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है.

3/8

अपलोड: साई-फाई सीरीज अपलोड का तीसरा सीजन अमेजन प्राइम वीडियो पर 20 अक्टूबर से स्ट्रीम हो रहा है. इस सीरीज की कहानी में दिखाया गया है कि कैसे इंसानों को मौत के बाद एक अलग प्लेटफॉर्म पर अपलोड करके भेज दिया जाता है.

4/8

परमानेंट रूममेट्स: परमानेंट रूममेट्स का तीसरा सीजन आ गया है. सीरीज में मिकेश और तान्या एक बार फिर से अपने मस्ती-मजाक वाली लव स्टोरी से फैंस का दिल जीतते नजर आ रहे हैं.

5/8

एस्पिरेंट्स: एस्पिरेंट्स सीरीज का दूसरा सीजन 25 अक्टूबर को अमेजन प्राइम पर रिलीज होगा. एक बार फिर से ट्रायपॉड की कहानी देखने को मिलेगी. साथ ही अभिलाष और संदीप भैया के विचारों के भेद भी इस सीजन में सामने आएंगें.

6/8

Vjeran Tomic: The Spider Man: ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 20 अक्टूबर से स्ट्रीम हो रही है. इस फिल्म में पेरिस म्यूजियम ऑफ मॉर्डन आर्ट रॉबरी की शॉकिंग कहानी देखने को मिलती है.

7/8

Mansion 24: सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर इस सीरीज में कई सारे ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलने वाले हैं. सीरीज मैंशन 24 डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है.

8/8

बॉडीज: इस फिल्म की कहानी में लंदन की सड़क पर हुई हैरान कर देने वाले मर्डर की कहानी दिखाई गई है.  इसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है.

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button