छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

छत्तीसगढ़ की छोटी-छोटी पर महत्वपूर्ण जानकारी…पढ़े पूरी खबर…

विधानसभा निर्वाचन 2023: निर्वाचन व्यय प्रेक्षकों का आगमन

दुर्ग / विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत निर्वाचन व्यय प्रेक्षकों का आगमन हो रहा है। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिले के विधानसभा क्षेत्र 65 भिलाई नगर, 66 वैशाली नगर एवं 67 अहिवारा हेतु तारीक माबूद, (आई.आर.एस.) को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। इनका मो.न. 9005988888 है। इसी प्रकार वि.स. क्षेत्र 62 पाटन, 63 दुर्ग ग्रामीण एवं 64 दुर्ग शहर हेतु सुकुमार सरकार, (आई.आर.एस.) को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। इनका मो.न. 9830483940 है।

डेंगू की रोकथान हेतु सघन अभियान- डेंगू के प्रकरण निरंक

दुर्ग / दुर्ग जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जिनमें से भिलाई नगर निगम क्षेत्र व दुर्ग नगर निगम क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम के अगले द्वारा डेंगू से संबंधित नियंत्रण व रोकथाम का कार्य निरंतर किया जा रहा है। आज 19 अक्टूबर 2023 को डेंगू एलिजा पॉजिटिव के प्रकरण निरंक है। वर्तमान में 05 मरीज भर्ती है एवं कोई भी मरीज की गंभीर स्थिति नहीं है। मरीजों को निवास क्षेत्रों में घर-घर जाकर स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले द्वारा मास्किटो सोर्स रिडक्शन का कार्य दैनिक रूप से किया गया है। नगर निगम भिलाई, चरोदा, रिसाली जनस्वास्थ्य विभाग, भिलाई इस्पात संयंत्र एवं नगर निगम दुर्ग की टीम के द्वारा लगातार डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में लार्वा नष्टीकरण के लिए टेमीफॉस एवं एडिस मच्छर को नष्ट करने के लिए मेलाथियॉन से फागिंग का कार्य किया जा रहा है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे. पी. मेश्राम के अनुसार डेंगू नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु दुर्ग, भिलाई, चरोदा रिसाली नगर निगम जनस्वास्थ्य विभाग, भिलाई इस्पात संयंत्र, स्वास्थ्य विभाग ग्रामीण/शहरीय की टीम द्वारा कुल 149211 घरों का सर्वेक्षण किया जा चुका है, जांच किये कुलर पानी टंकी व अन्य कंटेनर की संख्या-182835 जिनमें से 74301 खाली कराये गये। सभी कंटेनरों में 108545 स्थानों में टेमीफास डालकर लार्वा का नष्टीकरण किया गया. 151991 पाम्पलेट के माध्यम से डेंगू व मलेरिया से बचाव, के लिए स्वास्थ्य शिक्षा दी गयी। जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी, सभी नगर निगम एवं मीडिया के द्वारा लगातार लोगों से यह अपील की जा रही है कि सप्ताह में एक दिन शुष्क दिवस के रूप में मनाया जाना डेंगू की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए उचित होगा। उस दिन घर के सारे कन्टेंनर जैसे कुलर, पानी टंकी व अन्य जिसमें बारिश का पानी एकत्रित हो उसको समतल जगह में उस पानी की निकासी की जाये।

सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग डेंगू एवं मलेरिया की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए कारगर होगा। अपील नही मानने पर यदि किसी घर मे पहली बार लार्वा मिलता हैै, तो नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा समझाईश दी जाएगी और दुसरी बार लार्वा मिलने पर 500 रू. से लेकर 5000रू. तक का अर्थदंड वसूला जाएगा जिसकी जवाबदारी स्वयं की होगी। जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे. पी. मेश्राम एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सी.बी.एस. बंजारे के द्वारा लोगो से यह अपील की जाती है कि बुखार आने पर मलेरिया एवं डेंगू की जॉब की जाये डेंगू एवं मलेरिया की जॉच जिला चिकित्सालय, सिविल अस्पताल, सभी सानु. स्वा. केन्द्र / प्राथ. स्वा.के. शहरी प्राथ. स्वा. केन्द्र, उपस्वास्थ्य केन्द्र, हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर में जॉच निःशुल्क किया जा रहा है। जाँच के उपरान्त ही डॉक्टर के परामर्श से दवा लेना उचित होगा ।

पोस्टल बैलेट ईडीसी तैयार करने के अधिकारी-कर्मचारी नियुक्त

दुर्ग / विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 66-वैशाली नगर के मतदाता सूची की चिन्हित प्रति (पोस्टल बैलेट ईडीसी) तैयार करने के अधिकारी एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इस कार्य के लिए नायब तहससीलदार दुर्ग चंद्रशेखर चंद्राकर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

चिन्हित मतदाता सूची तैयार करने हेतु आबंटित मतदान केन्द्र क्रमांक 1 से 60 तक के लिए प्रभारी अधिकारी राजस्व निरीक्षक नजूल श्रीमती निधि वर्मा 9691057974 को नियुक्त किया गया है। सहयोगी मतदान केन्द्र क्रमांक 1 से 15 के लिए पटवारी तह.पाटन राज कुमार पाटिल 9685184576, मतदान केन्द्र क्रमांक 16 से 30 के लिए पटवारी तहसील पाटन कृष्ण कुमार सिन्हा 9926150147, मतदान केन्द्र क्रमांक 31 से 45 के लिए पटवारी तहसील पाटन चंद्रकांत साव 9827438042, मतदान केन्द्र क्रमांक 46 से 60 के लिए पटवारी तहसील पाटन बिरेन्द्र जंघेल को नियुक्त किया गया है। चिन्हित मतदाता सूची तैयार करने हेतु आबंटित मतदान केन्द्र क्रमांक 61 से 120 तक के लिए प्रभारी अधिकारी राजस्व निरीक्षक नजूल श्रीमती संजू देवी 9479123919 को नियुक्त किया गया है।

सहयोगी मतदान क्रमांक 61 से 75 के लिए पटवारी पाटन जयेन्द्र कुमार साहू 8602648689, मतदान केन्द्र क्रमांक 76 से 90 के लिए पटवारी पाटन विनय कुमार शर्मा 7869032006, मतदान केन्द्र क्रमांक 91 से 105 के लिए पटवारी रोमनाथ निर्मल 7587144274, मतदान केन्द्र क्रमांक 106 से 120 के लिए पटवारी तहसील पाटन केशव लाल साहू 8827965894 को नियुक्त किया गया है। चिन्हित मतदाता सूची तैयार करने हेतु आबंटित मतदान केन्द्र क्रमांक 121 से 178 तक के लिए प्रभारी अधिकारी राजस्व निरीक्षक परिवर्तित  अरूण वर्मा 9993302998 को नियुक्त किया गया है। सहयोगी मतदान क्रमांक 121 से 133 के लिए पटवारी पाटन पिंकेश जायसवाल 9479058422, मतदान केन्द्र क्रमांक 134 से 147 के लिए पटवारी तहसील पाटन विजय कुमार सोनी 9424123070, मतदान केन्द्र क्रमांक 148 से 162 के लिए पटवारी अमन श्रीवास्तर 7000098327 मतदान केन्द्र क्रमांक 163 से 178 के लिए पटवारी  टीकमचंद सोनी 9425557981 को नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार चिन्हित मतदाता सूची तैयार करने हेतु आबंटित मतदान केन्द्र क्रमांक 179 से 242 तक के लिए प्रभारी अधिकारी राजस्व निरीक्षक जामगॉव आर व्यास नारायण पावरिया 7415779732 को नियुक्त किया गया है। सहयोगी मतदान क्रमांक 179 से 194 के लिए पटवारी पाटन नरेंद्र कुमार 7024308460, मतदान केन्द्र क्रमांक 195 से 210 के लिए पटवारी पाटन नीतिन कुमार मोटघरे 9479287203, मतदान केन्द्र क्रमांक 211 से 226 के लिए पटवारी चंद्रिका प्रसाद साहू 7981795490, मतदान केन्द्र क्रमांक 227 से 242 के लिए पटवारी जयकरण लाल सोनी 9406010843 को नियुक्त किया गया है।

मतदान सामग्री वितरण एवं वापसी केंद्रो हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त

दुर्ग / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने पूर्व जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए नोडल व सहायक नोडल एवं अधिकृत अधिकारी नियुक्त किया है। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार विधानसभा क्षेत्र 63 दुर्ग ग्रामीण व 67 अहिवारा में सामग्री वितरण केन्द्र शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज दुर्ग हेतु आयुक्त नगर पालिक निगम रिसाली आशीष देवांगन, विधानसभा क्षेत्र 62 पाटन, 64 दुर्ग शहर, 68 साजा (आंशिक) एवं 69 बेमेतरा (आंशिक) में सामग्री वितरण केन्द्र मानस भवन दुर्ग हेतु आयुक्त नगर पालिक निगम दुर्ग लोकेश चन्द्राकर एवं विधानसभा क्षेत्र 65 भिलाई नगर, 66 वैशाली नगर में सामग्री वितरण केन्द्र शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वाशासी महाविद्यालय (साईंस कॉलेज दुर्ग) हेतु आयुक्त नगर पालिक निगम दुर्ग अजय त्रिपाठी नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये है। कैफियत आयुक्त नगर पालिक निगम दुर्ग तीनो वितरण केन्द्र के संपूर्ण कार्य के नोडल अधिकारी रहेंगे।

विधानसभा क्षेत्र 62- पाटन, 63 दुर्ग ग्रामीण, 64 दुर्ग शहर, 65 भिलाई नगर, 66 वैशाली नगर, 67 अहिवारा, 68 साजा (आंशिक), 69 बेमेतरा (आंशिक) में सामग्री वापसी केन्द्र शंकराचार्य इंजीनियरिंग महाविद्यालय जुनवानी भिलाई के लिए नोडल अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत दुर्ग व्यस्था अश्वनी देवांगन, सहायक नोडल आयुक्त नगर पालिक निगम रिसाली आशीष देवांगन, आयुक्त नगर पालिक निगम दुर्ग लोकेश चन्द्राकर एवं आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा अजय त्रिपाठी को नियुक्त किया है। सामग्री वितरण एवं वापसी तथा मतगणना स्थल पर सीसी टीवी एवं कैमरा तथा वीडियोग्राफी व्यवस्था हेतु आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा अजय त्रिपाठी, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग दुर्ग, कार्यपालन अभियंता लोकनिर्माण विभाग (वि.या.) दुर्ग, लोकनिर्माण विभाग दुर्ग एसडीओ, लोकनिर्माण विभाग (वि. एवं या.)दुर्ग एसडीओ, उपसंचालक जनसंपर्क विभाग दुर्ग एवं कैमरामेन जनसंपर्क विभाग दुर्ग नियुक्त किया गया है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button