
दुर्ग / पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा के मार्गदर्शन, अति.पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव, नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग मणीशंकर चंदा के निर्देशन एवं थाना प्रभारी महेश कुमार ध्रुव के नेतृत्व में आसामाजिक, गुण्डा व्यक्तियों के विरूद्ध त्वरित कार्यवाही हेतु गठित टीम के द्वारा आज दिनांक 04.10.2023 को जरिये मुखबीर सूचना के रेल्वे फाटक के सामने बघेरा दुर्ग निवासी मनोज कुमार साहू पिता पोषण लाल साहू उम्र 19 साल निवासी रेल्वे फाटक के सामने बघेरा वार्ड क्रमांक 56 थाना दुर्ग जिला दुर्ग (छ. ग.) को एक स्प्रिंग बटनदार चाकू को कब्जे में रखकर आने जाने वाले राहगीरों को डराने धमकाने की सूचना पर हमराह स्टाप गवाहान के तस्दीक रेड वैधानिक कार्यवाही किया गया।
आरोपी के कब्जे से एक स्प्रिंग बटनदार चाकू को वजह सबूत समक्ष गवाह मुताबिक जप्ती पत्रक जप्त कर सीलबंद किया गया आरोपी के विरूद्ध गिरफतारी के पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से विधिवत समय सदर पर गिरफतार किया गया आरोपी के कृत्य पर धारा सदर का अपराध क्रमांक 572/2023 धारा 25 (1बी ), 27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को ज्यूडिशियल रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। उक्त कार्यवाही में प्रधान आरक्षक चेतन साहू क्रमांक 354 एवं आरक्षक क्रमांक 1145 अलाउददीन आरक्षक क्रमांक 1715 लव पाण्डेय का सराहनीय योगदान रहा।
नाम आरोपी:-
मनोज कुमार साहू पिता पोषण लाल साहू उम्र 19 साल निवासी रेल्वे फाटक के सामने बघेरा वार्ड क्रमांक 56 थाना दुर्ग जिला दुर्ग (छ.ग.)
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




