छत्तीसगढ़भिलाई

निगम प्रशासन ने 04 कर्मचारियों को दी स-सम्मान विदाई…

भिलाईनगर । 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नगर पालिक निगम के 04 कर्मचारियों को ससम्मान विदाई दी गई। निगम प्रशासन की ओर से कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह, शाॅल और श्रीफल भेंट करते हुए सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना किए। इसके पूर्व सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों ने भिलाई निगम में सेवाकाल के दौरान कार्य एवं अनुभव को साझा करते हुए सभी को सामंजस्य बनाकर कार्य करने के लिए प्रेरित किए।

राजस्व अधिकारी प्रीति सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों ने निगम के हर कठिन परिस्थितियों में काम करते हुए कई उपलब्धियां हासिल किए है जिसके लिए उन्होंने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किए। 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नगर पालिक निगम भिलाई के तीरथ राम यादव आ0 कंगलू राम यादव पम्प सहायक, सुदामा प्रसाद सोनी आ0 स्व0 लोचन प्रसाद सोनी चैकीदार, पुरूषोत्तम चन्द्राकर आ0 स्व0 मगन लाल चन्द्राकर हेल्पर, इंदल आ0 भुनेश्वर सफाई कामगार सहित 04 कर्मचारियों को सेवानिवृत्त होने पर बिदाई दी गई। बिदाई समारोह में निगम के बसंत देवांगन, संजय शर्मा, अजय शुक्ला, राजेश पालवे, सीताराम, मनीष चंद्राकर, हंसराज, अप्पा राव सहित अधिकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button