छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ पुलिस को मिली बहुत बड़ी सफलता…

दुर्ग पुलिस के सहयोग से बिलासपुर पुलिस ने स्मृतिनगर भिलाई में शातिर नाकाबज़ान लोकेश श्रीवाश को १८.५ किलो सोना के साथ पकड़ा गया, मौक़े पर थाना जंगपुरा दिल्ली की टीम भी मौजूद पकड़ा गया अधिकांश सोने के ज़ेवरात जंगपुरा दिल्ली से दिनांक २४/२५ सितंबर की दरम्यानी रात चोरी गई थी

बिलासपुर पुलिस की एसीसीयू व सिविल लाईन थाने के टीम ने अपने यहां सात चोरियों को अंजाम देने वाले लोकेश श्रीवास को स्मृतिनगर थाना क्षेत्र, दुर्ग के एक घर से लोकल दुर्ग व रायपुर पुलिस के सहयोग से पकड़ा। उसके पास से बिलासपुर के विभिन्न मामले में चोरी गए 12.50 लाख की जप्ती के साथ कुछ दिन पूर्व दिल्ली जंगपुरा के सनसनीखेज करोड़ों की चोरी की रिपोर्ट के लगभग साढ़े अठारह किलो सोना और हीरे आदि ज्वेलरी भी तलाशी में मिली।

दिल्ली पुलिस को सूचना मिलते ही वो भी देर रात पहुंचे थे। कल ही बिलासपुर पुलिस ने लोकेश के दूसरे साथी शिवा चंद्रवंशी को कवर्धा से ज्वेलरी सहित कुल 23 लाख जुमला माल के साथ पकड़ा जहां से लोकेश खिड़की से कूदकर भाग गया था। आरोपी और सम्पूर्ण जप्ती बिलासपुर पुलिस कार्यवाही कर बिलासपुर ला रही है, जिससे अन्य खुलासा हो सके। दिल्ली पुलिस भी बिलासपुर पुलिस के साथ बिलासपुर आ रही है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button