अपराधछत्तीसगढ़

घर में हुई जेवरात चोरी का खुलासा, चंद घंटो में दुर्ग पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार…

प्रार्थी शीतल गुप्ता पति स्व. गजेन्द्र गुप्ता उम्र 59 साल साकिन राजीव नगर दुर्ग थाना व जिला दुर्ग (छ.ग.) ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि, दिनांक 17.09.2023 को रात्रि करीब 10:00 बजे घर एवं दुकान में ताला लगाकर तीज त्यौहार मनाने के लिए भाई दीपक गुप्ता के घर रामनगर उरला दुर्ग गयी थी। तीज त्यौहार मनाकर दिनांक 22.09.2023 को दोपहर के करीब 12:00 बजे भाई के घर से अपने घर राजीव नगर दुर्ग आयी तो देखी घर के अंदर कमरे का सामान बिखरा पड़ा था।

चोरी होने की शंका पर लोहे की अलमारी के अंदर चेक करने पर 02 सोने की अंगूठी कीमती करीब 60,000/- रू., 01 जोड़ी सोने का टॉप्स कीमती करीब 30,000/- रू., 01 जोड़ी चांदी का पायल कीमती करीब 7,000/- रू., एक घड़ी कीमती करीब 500/- रू., नगदी 1,53,000/- रू. एवं किचन से 01 फुलकांस की थाली कीमती करीब 2,500/- रू., 01 पीतल का परात कीमती 2,000/- रू., 01 पीतल लोटा कीमती 500/- रू., मिट्टी का गुल्लक टुटा पड़ा था जिसमे 5-5 रु. के सिक्के करीब 3,000/- रू. कुल जुमला कीमती 2,55,000/- रूपये को दिनांक 17.09.2023 के रात्रि 10:00 बजे से 22.09.2023 के 12:00 बजे के मध्य कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा घर में प्रवेश कर उपरोक्त चोरी कर ले गया।

घर में हुई जेवरात चोरी का खुलासा, चंद घंटो में दुर्ग पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार...

चोरी के सामान का पता तलाश की पता नहीं चलने पर दिनांक 24.09.2023 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई रिपोर्ट पर थाना दुर्ग में अपराध क्रमांक 547/2023, धारा 457, 380 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा के मार्गदर्शन में, एवं अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव, तथा नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग मणीशंकर चंद्रा के निर्देशन में एवं थाना प्रभारी महेश ध्रुव के नेतृत्व में चोरी किए गये माल मशरूका एवं आरोपी की पतासाजी हेतु टीम गठित किया गया।

विवेचना दौरान 02 संदिग्ध व्यक्तियो से पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया, दोनो आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर आरोपियो के कब्जे से उक्त चोरी के जेवरात जप्त कर वैधानिक कार्यवाही किया गया। आरोपियो को ज्युडिशियल रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय दुर्ग पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक महेश ध्रुव, उनि खगेन्द्र पठारे, उनि आदोराम साहू, प्रधान आरक्षक जनकदास वैष्णव, प्रधान आरक्षक चंद्रशेखर वंजीर, आरक्षक लव पाण्डेय एवं आरक्षक अलाउद्दीन शेख का योगदान रहा।

आरोपी का नाम:- 

01. उमेश साहू पिता संतोष साहू उम्र 19 साल साकिन राजीव नगर दुर्ग,

02. सुनील सोनी पिता मुरली प्रसाद सोनी उम्र 22 साल साकिन राजीव नगर दुर्ग

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button