
UPSC Recruitment 2023, UPSC Geo-Scientist Recruitment 2023: सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे अभ्यर्थियों के अच्छी खबर है. दरअसल, संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने कई पदों पर भर्ती निकाली है. इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की लास्ट डेट 10 अक्टूबर 2023 है. इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 56 पदों को भरा जाएगा. संबंधित स्ट्रीम में मास्टर डिग्रीधारक अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.
बता दें कि यूपीएससी ने यह अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर संयुक्त भू-वैज्ञानिक प्रारंभिक परीक्षा 2024 (सीजीएसई 2024) के लिए पहले ही विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया था. नोटिफिकेशन के मुताबकि उम्मीदवार जियोलॉजिस्ट, जियोफिजिसिस्ट और केमिस्ट ग्रुप ए समेत विभिन्न पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को केंद्र सरकार के भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण, खान मंत्रालय और केंद्रीय भूजल बोर्ड, जल शक्ति मंत्रालय और जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग के लिए निकाली हैं.
UPSC Recruitment 2023: चयन प्रक्रिया
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा. प्रारंभिक परीक्षा 18 फरवरी, 2024 को आयोजित की जाएगी. सफल होने वाले अभ्यर्थी 22 जून, 2024 को मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे.
UPSC Recruitment 2023: आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 200 रुपये देना होगा. वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला आवेदकों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है.
UPSC Recruitment 2023: आयु सीमा
अभ्यर्थियों की आयु की गणना 1 जनवरी, 2024 के आधार पर की जाएगी. अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 साल होनी चाहिए. आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष निर्धारित की गई है. आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा की छूट का प्रावधान है.
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे



