छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

सरयू पारीण ब्राह्मण समाज महिला प्रकोष्ठ भिलाई दुर्ग कार्यकारणी सदस्यो की बैठक आयोजित…

भिलाई दुर्ग : सरयू पारीण ब्राह्मण समाज महिला प्रकोष्ठ भिलाई दुर्ग कार्यकारणी सदस्यो की बैठक स्मृति नगर ब्रह्म प्रकाश भवन में आयोजित किया गया बैठक की अध्यक्षता शशि प्रभा मिश्रा महिला प्रकोष्ठ प्रभारी ने किया, बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि दीनाक 10 सितंबर को तीज मिलन समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्षा प्रीति दुबे ने कहा कि इस कार्य क्रम के जरिए मातृ शक्ति द्वारा नृत्य, गायन, विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाएगा।

एवम उनके अंदर छुपी हुवे आंतरिक गुणों को बाहर निकालने का प्रयास इस कार्य क्रम के द्वारा किया जाएगा बैठक मे महिला प्रकोष्ठ को और ज्यादा मजबूत बनाने के मुद्दे पर चर्चा की गई बैठक का संचालन सचिव किरण दुबे ने किया बैठक को महिला प्रकोष्ठ प्रभारी शशि प्रभा मिश्रा ने भी संबोधित करते हुए कहा की आज हम सभी बहनों को भी आगे बढ़कर कार्य करने की जरूरत है।

तभी ही समाज मजबूत होगा बैठक में उपस्थित रहे प्रमुख रूप से शशि प्रभा मिश्रा, प्रीति दुबे अध्यक्षा, रूक्मणी मिश्रा उपाध्यक्ष, लालिमा तिवारी उपाध्यक्ष, किरण दुबे सचिव, कोषाध्यक्ष अंजू तिवारी, सह कोषाध्यक्ष अनु पांडे, कार्य करणी सदस्य शैल किरण शुक्ला, ममता मिश्रा, मंजू पांडे, सलोनी पांडे, मीना पांडे, सहित समस्त सदस्य गण उपस्थित थे बैठक मे आभार प्रदर्शन प्रीति दुबे ने किया।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button