छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

छत्तीसगढ़ की छोटी-छोटी पर महत्वपूर्ण जानकारी…पढ़े पूरी खबर…

जिले में अब तक 636.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

दुर्ग / जिले में 1 जून से 5 सितंबर तक 636.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सार्वाधिक वर्षा 791.1 मिमी पाटन तहसील में तथा न्यूनतम 379.5 मिमी. बोरी तहसील में दर्ज की गई है। इसके अलावा तहसील दुर्ग में 594.2 मिमी, तहसील धमधा में 623.2 मिमी, तहसील भिलाई 3 में 677.0 मिमी और तहसील अहिवारा में 756.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। 5 सितंबर को तहसील दुर्ग में 21.0 मिमी, तहसील धमधा में 19.3 मिमी, तहसील पाटन में 5.2 मिमी, तहसील बोरी में 22.0 मिमी, तहसील भिलाई 3 में 20.0 मिमी और तहसील अहिवारा में 16.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

विकास कार्य हेतु 11 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

दुर्ग / जिला पंचायत विकास निधि के अंतर्गत सामान्य सभा की बैठक में पारित संकल्प अनुसार जिला पंचायत के सीईओ अश्वनी देवांगन द्वारा विकास कार्य हेतु 11 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
कार्यालय जिला पंचायत दुर्ग से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र दुर्ग ग्रामीण अंतर्गत ग्राम बोरई में शीतला मंदिर सौन्दर्यीकरण हेतु 7 लाख 50 हजार एवं ग्राम खुर्सीडीह में बेलडबरी गली के सीमेंटीकरण कार्य हेतु 4 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

12 एवं 13 सितंबर को जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 2023-24 का होगा आयोजन

दुर्ग / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणानुसार छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक वर्ष 2023-24 अंतर्गत 16 खेलों का जिला स्तरीय आयोजन 12 एवं 13 सितंबर 2023 को शास. उ.मा.वि. ग्राम पुरई, जिला-दुर्ग में प्रातः 9 बजे से किया जा रहा है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक से मिली जानकारी के अनुसार आयोजन में विकासखण्ड दुर्ग, पाटन, धमधा एवं नगरीय क्लस्टर के 0-18, 18-40, 40 से अधिक आयु वर्ग के प्रथम विजेता खिलाड़ी (महिला एवं पुरूष) सम्मिलित होंगे। 12 सितंबर को 0-18 एवं 40 से अधिक आयु वर्ग महिला/पुरूष एवं 13 सितंबर को 18-40 आयु वर्ग महिला/पुरूष भाग लेंगे। खिलाड़ी अपने आयु वर्ग अनुसार अपना आधार कार्ड एवं बैंक खाते की छाया प्रति के साथ खेल मैदान में सहायक नोडल अधिकारी अशोक रिगरी (मों.न. 8770527628) के पास उपस्थिति देंगे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button