छत्तीसगढ़दुर्ग

छत्तीसगढ़ की छोटी-छोटी पर महत्वपूर्ण जानकारी…पढ़े पूरी खबर…

मृतक के परिजनों को मिली 24 लाख रुपए की आर्थिक सहायता

दुर्ग / कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 24 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम जामगांव आर तहसील पाटन जिला दुर्ग निवासी रामगुलाल सोनवानी की विगत 28 मार्च 2022 को कुएं में गिर कर डूबने से मृत्यु हो गयी थी। इसी प्रकार जवाहर नगर भिलाई, तहसील व जिला दुर्ग निवासी राज पाण्डेय की विगत 16 अक्टूबर 2020 को नहाते वक्त बांध में डूबने से मृत्यु हो गई थी। ग्राम उरला तहसील व जिला दुर्ग निवासी मनीष पटेल की भी विगत 30 नवंबर 2021 को नाले में फिसल कर डूबने से मृत्यु हो गयी थी। ग्राम जंजगिरी तहसील धमधा जिला दुर्ग निवासी आकाश कुमार की विगत 20 फरवरी 2021 को नहाते वक्त तालाब में डूबने से मृत्यु हो गयी थी।

वार्ड न. 15 पंडितया तालाब तहसील धमधा जिला दुर्ग निवासी रूप सिंह की विगत 23 फरवरी 2023 को आग से जल जाने से मृत्यु हो गई थी। ग्राम धौराभाठा, मोहरेंगा, तहसील धमधा जिला दुर्ग निवासी जगत राम साहू की भी विगत 29 मई 2022 को खाना बनाते वक्त आग लग जाने से मृत्यु हो गयी थी। इसके प्रतिकर के रूप में कलेक्टर द्वारा शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के अनुरूप स्व. रामगुलाल सोनवानी की पत्नि श्रीमती पुन बाई को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार स्व. राज पाण्डेय के पिता रावेन्द्र प्रसाद पाण्डेय को, स्व. मनीष पटेल के पिता द्वारिका पटेल को, स्व. आकाश कुमार की माता श्रीमती भारती साहू को, स्व. रूप सिंह की पत्नि श्रीमती सुमन बाई को एवं स्व. जगतराम साहू के पिता बलदाउ राम साहू सहित कुल 6 परिजनों को 4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

06 सितम्बर को प्लेसमेंट केम्प का आयोजन

दुर्ग / जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा दुर्ग शहर के विभिन्न वार्डों व कालोनी के निवासियों के गृहकार्य एवं दुकान में कार्य के लिए इच्छुक आवेदक माली, ड्राइव्हर, केयर टेकर, कुक, सफाई कर्मी, चौकीदार, मजदूर, इत्यादि पदों के लिए प्लेसमेंट केम्प 06 सितम्बर 2023 को प्रातः 11.00 से दोपहर 3.00 बजे तक मालवीय नगर चौक में आयोजन किया जायेगा।
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक आर.के.कुर्रे के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, राशन कार्ड) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं समस्त दस्तावेजांे की (छायाप्रति) के साथ जिला रोजगार कार्यालय में उपस्थित हो सकते है।

04 सितंबर तक दावा आपत्ति आमंत्रित

दुर्ग/ एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना दुर्ग शहरी अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के 03 एवं आंगनबाड़ी सहायिकाओं के 07 रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए गये थे। परियोजना अधिकारी से मिली जानकारी अनुसार मूल्यांकन समिति द्वारा बैठक में लिए निर्णय अनुसार 04 सितंबर 2023 तक दावा आपत्ति आमंत्रित किया गया है। दावा आपत्ति हेतु प्राप्त आवेदनों की अनन्तिम सूची परियोजना कार्यालय एवं नगर निगम दुर्ग के सूचना पटल पर अवलोकन हेतु चस्पा की गई है। नियत समय अवधि के उपरांत कोई भी दावा/आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

राष्ट्रीय खेल दिवस आज

दुर्ग / जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेल दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन आज 29 अगस्त 2023 को किया जाएगा। रैली प्रातः 7 बजे समृद्धि बाजार खेल मैदान दुर्ग से आरंभ होगी। खेल दिवस में खिलाड़ी गणमान्य नागरिक समस्त शासकीय/अशासकीय अधिकारी/कर्मचारी एवं समस्त स्थानीय समाचार पत्रों के पत्रकार स्वस्फूर्त भाग लेने हेतु आमंत्रित है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button