छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति द्वारा अन्नपूर्णा शिव मंदिर में हुआ महारुद्राभिषेक, कान्हा महाराज की भजन में झूमें भक्त हजारों लोगों के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था…

भिलाई। भिलाई में सावन के हर सोमवार को अलग-अलग शिव मंदिरों में बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह द्वारा रूद्रमहाभिषेक का आयोजन करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा- भिलाई के अलग-अलग शिव मंदिरों में लगातार शिवलिंग रूद्रमहाभिषेक का कार्यक्रम किया जा रहा है। आज सावन के छटवें सोमवार को भिलाई के अन्नपूर्णा शिव मंदिर हुडको में शिवलिंग का 108 किलो दूध से रूद्रमहाभिषेक हुआ। इसके साथ में 51 किलो मोतीचूर के लड्डू से भोग लगाया गया और खिचड़ी का महाभंडारा 5000 लोगों के लिए व्यवस्था की गई।

इस दौरान मुख्य यजमान बतौर भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, पूर्व हस्तशिल्प बोर्ड के चेयरमैन दीपक साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश बृजपुरिया और भाजपा के वरिष्ठ नेता छगन मूंदड़ा रहें। आचार्य कान्हा महाराज द्वारा रूद्रमहाभिषेक एवं भजन की प्रस्तुति दी गई जिसमें भक्तजन झूम उठे पूरा माहौल शिवमय हो गया।

मुख्य रूप से भिलाई निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष संजय दानी, BJP जुग्गी झोपडी जिला संयोजक मनोज तिवारी, भिलाई भाजयुमो पूर्व जिला अध्यक्ष लल्लन मिश्रा, पूर्व पार्षद भागचंद जैन, पूर्व पार्षद दिनेश यादव, पूर्व संसद प्रतिनिधि रजनीकांत पांडेय, महिला मोर्चा जिला महामंत्री कंचन सिंह, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ BJP सह मीडिया प्रभारी सुमन कन्नौजे, वर्तमान पार्षद वीणा चन्द्रकर, शकुंतला साहू, सविता बघेल, ईश्वरी नेताम मौजूद रहे।

युवा मोर्चा खुर्सीपार मंडल अध्यक्ष CH प्रसाद, जुग्गी झोपडी खुर्सीपार मंडल सयोंजक पवन मिश्रा, ST मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश प्रसाद, नगर निकट प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद सिंह, भाजपा खुर्सीपार मंडल महामंत्री मुकेश शर्मा एवं सैकड़ों शिव भक्त उपस्थित रहे। बोल बेम सेवा एवं कल्याण समिति के प्रदेश कोषाध्यक्ष बिजेंद्र मिश्रा ने उपरोक्त दी जानकारों दी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button