छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

छत्तीसगढ़ की छोटी-छोटी पर महत्वपूर्ण जानकारी…पढ़े पूरी खबर…

शासकीय पॉलीटेक्निक, दुर्ग में पी.पी.टी., नान- पी.पी.टी. एवं लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश प्रारंभ

दुर्ग / उदय प्रसाद उदय शासकीय पॉलीटेक्निक, दुर्ग में संचालित डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के प्रथम सेमेस्टर में पी.पी.टी. व नान- पी.पी.टी. तथा लेटरल एंट्री के माध्यम से सत्र 2023-24 में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। आबंटित संस्था में प्रवेश प्रक्रिया 18 अगस्त 2023 से आरंभ होगी। उ.प्र.उ शासकीय पॉलीटेक्निक, दुर्ग के प्राचार्य से मिली जानकारी अनुसार प्रवेश के समय विद्यार्थी ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन की प्रति, पीपीटी का स्कोर कार्ड (डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम के लिए), अंकसूची (दसवीं, बारहवीं, आई.टी.आई.) अनु. जनजाति/अनु. जाति/अ.पि.व. के लिए स्थाई जाति प्रमाण-पत्र, अनु. जनजाति/अनु. जाति/अ.पि.व. के छात्र यदि शिक्षण शुल्क में छूट प्राप्त करना चाहते हैं तो सत्र 2022-23 का समस्त स्रोतों से पालक की आय प्रमाण-पत्र, स्थानांतरण प्रमाण-पत्र, यदि कोई छात्र स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सैनिक अथवा निःशक्तजन की सीट प्राप्त करता है तो उससे सम्बन्धित निर्धारित प्रपत्र में सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण-पत्र, मूल निवासी प्रमाण-पत्र माइग्रेशन प्रमाण-पत्र, गेप सर्टिफिकेट (पढ़ाई के दौरान कोई व्यवधान उपस्थित हुआ हो), आधार कार्ड, बैंक पास बुक के प्रथम पेज की फोटो कापी, स्वयं का तीन पासपोर्ट साईज का रंगीन फोटो इत्यादि दस्तावेजों के साथ उपस्थित होंगे।

मृतक के परिजनों को मिली 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता

दुर्ग / कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने दुर्घटना में मृतक के परिजनों को 8 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सेमरिया, तहसील बोरी, जिला दुर्ग निवासी स्व. हर्ष कुमार साहू परिवार के साथ हरिद्वार उत्तराखण्ड गया हुआ था जहां विगत 26 मई 2023 को नहाते वक्त गंगा नदी में डूबने से उनकी मृत्यु हो गयी थी। इसी प्रकार नुतन चौक, वार्ड नं. 7 तहसील भिलाई-3, जिला दुर्ग निवासी स्व. खिलावन वर्मा को पारिवारिक विवाद के दौरान आग लग जाने पर डी.के.एस. अस्पताल रायपुर में भर्ती कराया गया। जहां ईलाज के दौरान विगत 23 मई 2020 को उनकी मृत्यु हो गयी थी। इसके प्रतिकर के रूप में कलेक्टर द्वारा शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के अनुरूप स्व. हर्ष कुमार साहू के पिता खोमलाल साहू को एवं स्व. खिलावन वर्मा के पुत्र खुशाल वर्मा को 4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

विकास कार्य हेतु 7 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति

दुर्ग / कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा द्वारा जनपद पंचायत पाटन एवं धमधा में सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजनांतर्गत सांसद विजय बघेल की अनुशंसा पर 2 निर्माण कार्याे के लिए 7 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।
जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत पाटन के शासकीय कन्या स्कूल, तर्रा में 2 सेट भारोत्तोलन सामग्री हेतु 2 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति की गई है। इसी प्रकार जनपद पंचायत धमधा के ग्राम मेडेसरा में सीसी रोड निर्माण हेतु 5 लाख रुपए की स्वीकृति की गई है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button