छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

कलेक्टर के निर्देश पर रोका छेका अभियान के पहले दिन ही निगम ने पकड़े 84 आवारा मवेशी

दुर्ग। कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा के निर्देश में दुर्ग जिले में रोका छेका अभियान के तहत आवारा मवेशियों को पकड़ने के लिए महाअभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के आदेश और आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर रोका छेका अभियान के पहले दिन ही पकड़े गए 84 आवारा मवेशी।दुर्ग नगर पालिक निगम,भिलाई नगर निगम रिसाली नगर निगम एवं भिलाई चरोदा नगर निगम की संयुक्त टीम सभी निकायों में तिथि वार आवारा पशुओं को पकड़ने अभियान चला रही है।12 जुलाई और 13 जुलाई दुर्ग शहर क्षेत्र में इस रोका छेका अभियान की शुरुआत की।आज बुधवार से दुर्ग शहर क्षेत्र में हो चुकी है और आज

नगर निगम टीम ने 40 नगर निगम भिलाई 14 नगर निगम चरोदा 17 और नगर निगम रिसाली 13 कुल 84 आवारा पशुओं को पकड़ कर पुलगांव एवं नई गंज मंडी धमधा रोड गौठान व नेवई गौठान भेजा गया है।दुर्ग नगर निगम में इसको लेकर कार्रवाई शुरू हो गई है। दुर्ग निगम के बाद रिसाली एवं भिलाई चरोदा में भी इसी प्रकार से अभियान चलाया जाएगा। आवारा मवेशियों को पकड़ने अभियान चलाने के लिए अधिकारोयो को निर्देश आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने दिए हैं। रोका छेका अभियान के तहत आवारा मवेशियों को पकड़ने टीम शहर में विभिन्न संसाधनों के साथ घूम-घूम कर आवारा मवेशी को पकड़ रहे हैं।काऊ केचर वाहन में मवेशियों को डालकर सीधे गौठान में छोड़ा जा रहा है।

कार्रवाही के दौरान अतिक्रमण नोडल अधिकारी दुर्गेश गुप्ता के मार्गदर्शन में अमला नगर निगम की टीम द्वारा रायपुर नाका,मालवीय नगर, राजेन्द्र पार्क होते हुए नया बस स्टैंड,पुलगांव चौक सहित प्रमुख सड़क और अंदरूनी क्षेत्र की सड़क पर तथा आवारा घूमने वाले मवेशियों को पकड़ रहे है। विशेष अभियान में सर्विस रोड के किनारे, गौरव पथ के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के भीतरी इलाकों से आवारा मवेशियों को पकड़ने की कार्रवाई की है।गौरतलब है कि कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने आवारा मवेशियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए है। इसी के तहत महाअभियान निकाय क्षेत्र में चलाया जा रहा है। नगर निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने पशु पालकों से अपील की है कि खुले में आवारा मवेशियों को न छोड़े और अभियान में सहयोग प्रदान करें।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button