Jobsजॉबरोजगार

MHT CET 2023 Counselling: बीई, बीटेक करने वालों के लिए अच्छी खबर, इस डेट तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

MHT CET 2023 Counselling: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र ने बी.ई., बी.टेक पाठ्यक्रमों के लिए एमएचटी सीईटी 2023 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन की समय सीमा बढ़ा दी है. अभ्यर्थी 10 जुलाई को शाम 5 बजे तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. जिन उम्मीदवारों ने अभी तक काउंसलिंग राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, वे एमएचटी सीईटी वेबसाइट fe2023.mahacet.org पर विजिट करके आवेदन कर सकते हैं.

बता दें कि इसके अतिरिक्त, एडमिशन के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और ऑनलाइन आवेदन पुष्टिकरण की समय सीमा 11 जुलाई तक बढ़ा दी गई है. इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. नोटिफिकेशन के मुताबिक “रजिस्ट्रेशन की तारीख 10 जुलाई 2023 को शाम 05.00 बजे तक बढ़ा दी गई है और आवेदन फॉर्म के सत्यापन की तारीख 11 जुलाई 2023 को शाम 05.00 बजे तक बढ़ा दी गई है.”

MHT CET 2023 Counselling: एमएचटी सीईटी 2023 काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन कैसे करें

  • सबसे पहले एमएचटी सीईटी की आधिकारिक वेबसाइट fe2023.mahacet.org पर विजिट करें.
  • इसके बाद होमपेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.
  • खुद को रजिस्टर करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें.
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.
  • शुल्क जमा करें.
  • भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रखें.

रजिस्ट्रेशन करने का डायरेक्ट लिंक

लास्ट डेट का ना करें इंतजार

काउंसलिंग के लिए आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए सलाह है कि लास्ट डेट का इंतजार ना करें बल्कि जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन करके अपनी सीट कंफर्म कर लें. स्टूडेंट्स को इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि अब डेट बढ़ने की उम्मीद नहीं है.

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button