छत्तीसगढ़भिलाई

जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया के नेतृत्व में बड़े उत्साह के साथ हज़ारों की संख्या में मोदी को सुनने भिलाई से कार्यकर्ता पहुंचे रायपुर

भिलाई- भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया के नेतृत्व में आज 12,000 से अधिक कार्यकर्ता देश के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने एवं स्वागत करने रायपुर पहुंचे। इसमें बड़ी संख्या में युवाओं सहित महिलाये भी शामिल हुए !युवाओं ने मोटरसाइकिल रैली के साथ वहीं महिलाओं ने महिला मोर्चा ज़िला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक एवं महामंत्री द्वय सरला आचार्या एवं कंचन सिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। भिलाई के कार्यकर्ताओं ने लगाया जय जोहार मोदी जी एवं हर हर मोदी घर घर मोदी का गगन भेदी नारा लगाया।

रायपुर जाने के पहले अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया ने समस्त कार्यकर्ताओं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि इस उत्सुकता में परिवर्तन की लहर दिख रही है। इतनी बड़ी संख्या में आप सभी हमारे प्रधानमंत्री जी को सुनने जा रहे हैं इससे यह पता चलता है देश में नरेंद्र मोदी जी की लोकप्रियता कितनी है।मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में सभी 10 मंडलो से कार्यकर्ताओं की सैकड़ों की संख्या में उपस्थिति रही! युवा मोर्चा ज़िला अध्यक्ष अमित मिश्रा एवं महामंत्री रितेश सिंह के नेतृत्व में सैंकड़ों युवाओं ने मोटर सायकल रैली निकाली!सभी मोर्चा ,प्रकोष्ठ,प्रकल्प अध्यक्षों के नेतृत्व में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे!

महामंत्री प्रेम लाल साहू, योगेंद्र सिंह, शिव सागर मिश्रा, जय प्रकाश यादव ,मनीष अग्रवाल,अमर सोनकर, महेश वर्मा, मिथला खिचरिया, राम कुमार राणा,शंकर लाल देवगन, प्रमोद सिंह, के गणपति,झुझो जिला संयोजक मनोज तिवारी ,उपनेता प्रतिपक्ष दया सिंह,बिजेन्द्र सिंह, उपासना साहू, विजय जैसवाल, दिलीप पटेल, रमेश दादर, रणजीत सिंह ठाकुर, संजय सिंह,भरत भमवानी, रूपराम साहू,अशोक गुप्ता, शैलेन्द्र शेन्डे, सुषमा जेठानी,गजानंद बंछोर, ऐस एन सिंह, विजय शुक्ला, तिलक राज, राजू निषाद, जोगेश्वर सोनी, अमित मिश्रा, सुंदर लाल साहू, स्वीटी कौशिक, मनोज तिवारी, महेंद्र शर्मा, तुकेंद्र सिंह संजू, विनोद कुमार देवगन, राजेश श्रीवास्तव,डॉ.प्रदीप चौधरी, रितेश सिंह ठाकुर, विशाल दिप, सरला आचार्य, कंचन सिंह उपस्थित थे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button